Punjab News: अमन अरोड़ा द्वारा अगले महीने से पंजाब भर में प्लेसमेंट मुहिम शुरू करने के लिए अधिकारियों को कमर कसने के निर्देश

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री स. भगवंत मान की प्रतिबद्धता के अनुसार राज्य के नौजवानों को रोजग़ार के अधिक से अधिक अवसर मुहैया करवाने के लिए पंजाब के रोजग़ार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा ने विभाग के अधिकारियों को अगले महीने से पंजाब भर में प्लेसमेंट मुहिम शुरू करने के लिए तैयारी करने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

यहाँ पेडा कॉम्पलैक्स में विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए अमन अरोड़ा ने अधिकारियों को स्थानीय उद्योगों के साथ तालमेल बनाए रखने के लिए कहा, जिससे उनकी रोजग़ार सम्बन्धी ज़रूरतों के बारे में पता लगाया जा सके। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि विभाग के अधिकारियों का ध्यान केवल रजिस्ट्रेशन की संख्या बढ़ाने के बजाय विभाग के पास पहले से रजिस्टर नौजवानों को रोजग़ार प्राप्त कर मानव संसाधन में तबदील करने पर होना चाहिए।

उन्होंने अधिकारियों को कहा कि प्लेसमेंट सैल और जि़ला रोजग़ार एवं उद्यम ब्यूरो (डी.बी.ई.ई.) को नौजवानों में पसंदीदा बनाया जाए और उनको इन केन्द्रों में रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए, जिससे इच्छुक नौजवानों को अलग-अलग क्षेत्रों में उपलब्ध रोजग़ार के नए अवसरों के बारे में जानकारी दी जा सके। उन्होंने निर्देश दिए कि जॉब पोर्टल पर कुशल मानव संसाधन के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: नगर निगम चुनाव न लड़ने की धमकी, BJP नेता के घर फायरिंग

इस दौरान रोजग़ार सृजन मंत्री अमन अरोड़ा ने प्रमुख सचिव जसप्रीत तलवाड़ और डायरैक्टर दीप्ति उप्पल समेत एस.ए.एस. नगर, बठिंडा, लुधियाना और पटियाला में पिछले दिनों करवाए गए ‘‘स्टार्टअप चैलेंज’’ मुकाबलों के विजेताओं के साथ बातचीत की, जिससे उनको दरपेश चुनौतियों और उनकी सरकार से उम्मीदों के बारे में जानकारी हासिल की जा सके। कैबिनेट मंत्री ने उनको हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

VIDEO- भाजपा नेता प्रदीप खुल्लर का ऐलान, AAP नेता को हराओ, 1 लाख पाओ

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *