Mission Life: मिशन लाइफ के ‘स्वच्छता अभियान’ के अंतर्गत घग्गर नदी के तट की सफाई की गई

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Mission Life: विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग के पुल के पास घग्गर नदी के तट की सफाई के लिए मिशन लाइफ के ‘स्वच्छता अभियान’ के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाया गया।

ये भी पढ़ें: BJP नेता के मॉल में खुले स्पा सैंटर में चल रहा था देहव्यापार का धंधा

इस संबंधी जानकारी देते हुए मंत्री ने कहा कि बारिश के पानी का प्रवाह चरम पर होने के दौरान घग्गर नदी में कोई ठोस कचरा नहीं जाने देने को सुनिश्चित बनाने के लिए मानसून के मौसम से पहले यह अभियान चलाया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य में स्वच्छ और हरित पर्यावरण सुनिश्चित बनाने को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

ये भी पढ़ें: नगर निगम चुनाव न लड़ने की धमकी, BJP नेता के घर फायरिंग

जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ आसपास के उद्योगों, एम.सी. डेराबस्सी और स्थानीय गैर-सरकारी संगठनों के लगभग 100 लोगों ने इस स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। स्वयंसेवकों द्वारा बड़ी मात्रा में नदी के किनारे फेंके गए ठोस कचरे को साफ किया गया और 10 ट्रॉलियों को भरकर एम.सी. डेराबस्सी डंपिंग साइट पर भेजा गया।

इसके अलावा इस स्थान पर कूड़ा न फेंकने के निर्देश वाले बोर्ड भी लगाए गए। इस पूरे अभियान का ड्रोन कवरेज भी किया गया। स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेने वाले सभी स्वयंसेवकों को जलपान करवाया गया, और कपड़े के थैले वितरित किए गए।

VIDEO- भाजपा नेता प्रदीप खुल्लर का ऐलान, AAP नेता को हराओ, 1 लाख पाओ

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *