डेली संवाद, देहरादून। Firing in CM House: मुख्यमंत्री के घर में गोली चलने से एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई है। अचानक हुई फायरिंग के बाद मुख्यमंत्री आवास में अफरा-तफरी मच गई। जब तक दूसरे सुरक्षाकर्मी वहां पहुंचते तब तक गोली लगने से एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि उक्त सुरक्षाकर्मी ने खुद को गोली मारी है।
जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के घर में अचानक गोली चल गई। इस गोलीबारी में ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई है। कहा जा रहा है कि उक्त जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। जवान ने आत्महत्या क्यों क्या, इसके बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
ये भी पढ़ें: सरकारी गैस्ट हाउस में मॉडल का यौन उत्पीड़न, नेता के खिलाफ FIR दर्ज
गोली चलने से मुख्यमंत्री आवास में कुछ देर के लिए अफरातफरी भी मच गई थी। इस बीच मृतक जवान की पहचान प्रमोद रावत के रूप में हुई है। वह विजय कॉलोनी में रहता था। बताया जा रहा है कि 2007 बैच के कमांडो जवान प्रमोद रावत 2016 से मुख्यमंत्री आवास में सुरक्षा में तैनात थे।
जानकारी के मुताबिक जवान प्रमोद रावत रात 8 बजे ड्यूटी खत्म करके घर गया था। वीरवार को उन्हें हल्द्वानी जाना था, इसलिए सुबह वह मुख्यमंत्री आवास पहुंच गए। दोपहर 5 बजे सीएम आवास के अंदर ही गोली लगने से जवान की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर आईजी गढ़वाल करण सिंह नागलियाल, एसएसपी दिलीप सिंह, एसपी सिटी सरिता डोभाल वसीओ डालनवाला अभिनव चौधरी मौके पर पहुंचे।
ये भी पढ़ें: AAP नेता गिरफ्तार, समर्थकों ने घेरा पुलिस थाना, जमकर हंगामा
उधर, एडीजी अभिनव कुमार ने बताया कि जवान को एके-47 से गोली लगी है। इस बात की जांच की जा रही है कि जवान ने खुद को गोली मारी है या दुर्घटना बस गोली उन्हें लगी है। उन्होंने बताया कि जवान प्रमोद रावत पौड़ी गढ़वाल के कफोलस्यो पट्टी ग्राम अगरोडा के रहने वाले थे। उनके परिवार वाले बीते बुधवार को ही देहरादून से गए थे उनके गांव में भागवत पूजा है इसलिए जवान ने 16 जून से छुट्टियां मांगी थी।
- यह भी पढ़े: Crime News: जालंधर में बुजुर्ग के साथ कुकर्म, नशीली गोलियां खिला कर 4 युवकों ने बारी-बारी से किया गंदा काम
- यह भी पढ़े: Punjab Press Club – जालंधर के वरिष्ठ पत्रकार और पंजाब प्रेस क्लब के पदाधिकारी पर कातिलाना हमला ..
- यह भी पढ़े: होटल में पुलिस ने मारा छापा, छत से भागने की कोशिश कर रहे युवक और युवतियों.
- यह भी पढ़े: Twitter Blue In India: भारत में Twitter Blue की सर्विस शुरू, जानिए कितने रुपए में आपका हैंडल हो सकता है ब्ल्यू
VIDEO- बृजभूषण सिंह के खिलाफ आवाज बुलंद करने धरने में बैठी नन्ही बच्ची, देखो क्या बोली
https://youtu.be/x8dlSjOLBIQ