Police Raid in Visa Helpline: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप, दफ्तर के बाहर छात्रों ने किया जमकर हंगामा, पुलिस ने स्टाफ को हिरासत में लिया

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Police Raid in Visa Helpline: जालंधर में आए दिन ट्रैवल एजैंटों द्वारा ठगी के मामले सामने आ रहा है। आज पिम्स अस्पताल के ठीक सामने VISA HELPLINE दफ्तर में पुलिस ने छापा मारा। आरोप है कि वीजा हैल्पलाइन के मालिक ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी की है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस थाना 7 के तहत आती छोटी बारादरी पार्ट-2 में स्थित वीजा हेल्पाइन (VISA Helpline) पर पुलिस की टीम ने छापेमारी की है। इस दौरान पुलिस ने वीजा हेल्पाइन दफ्तर से कुछ स्टाफ को हिरासत में लिया है। उन्हें हिरासत में लेकर थाने पहुंची को कई नेता एजैंट के बचाव में पुलिस थाने पहुंचे गए।

ये भी पढ़ें: AAP नेता गिरफ्तार, समर्थकों ने घेरा पुलिस थाना, जमकर हंगामा

जानकारी के मुताबिक वीजा हेल्पाइन के खिलाफ कई छात्रों ने पुलिस को शिकायत दी थी। छात्रों का कहना है कि VISA Helpline के एजेंट ने उनसे वीजा लगवाने के लिए लाखों रुपए लिए, लेकिन वीजा नहीं लगवाया। अब पैसा वापस नहीं दे रहे हैं। खबर यह भी है कि इस सबसे परेशान एक लड़की ने सुसाइड का प्रयास भी किया। इस लड़की से वीजा हैल्पलाइन के एजैंट ने 22 लाख रुपए लिए हैं।

जानकारी के मुताबिक वीजा हैल्प लाइन के दफ्तर पहुंचे पीड़ित छात्रों ने जमकर हंगामा किया और अपने पैसे वापस मांगे। इसके बाद वहां पुलिस पहुंची। आरोप है कि वीजा हैल्प लाइन के पास पूरे लाइसेंस नहीं है। बावजूद इसके वह दफ्तर में सभी तरह का काम करता है। पुलिस थाना प्रभारी ने कहा है कि दफ्तर की चैकिंग की गई है। स्टाफ को राउंडअप कर के पूछताछ की जा रही है। उसके दस्तावेज मांगे गए हैं।

ये भी पढ़ें: सरकारी गैस्ट हाउस में मॉडल का यौन उत्पीड़न, नेता के खिलाफ FIR दर्ज

उधर, इस संबंध में वीजा हैल्प लाइन के एजैंट से पक्ष लेने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने अपना कोई पक्ष नहीं रखा। हैरानी की बात तो यह है कि लाखों रुपए की ठगी के आरोपी को बचाने के लिए पुलिस थाने में AAP के कुछ नेता भी पहुंच गई। ये वे नेता हैं, जो पहले कांग्रेस में थे, सत्ता परिवर्तन के बाद आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। अब ये ठगी करने वाले एजैंटों को बचाने के लिए पुलिस थाने में दबाव भी बना रहे हैं।

VIDEO- बृजभूषण सिंह के खिलाफ आवाज बुलंद करने धरने में बैठी नन्ही बच्ची, देखो क्या बोली

https://youtu.be/x8dlSjOLBIQ



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *