Asur season 2: करीब तीन साल के लंबे इंतजार के बाद रिलीज़ हुआ ‘असुर’ का दूसरा सीजन, इस बार और भी खतरनाक हुआ कली

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद चंडीगढ़ Asur season 2: क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज ‘असुर’ 2 सीजन (Asur 2 Season) आज रिलीज़ हो गया है। ओनी सेन के डायरेक्शन पर बनी यह फिल्म जिओ सिनेमा पर फ्री में देखी जा सकती है। इससे पहले इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ था जिसने धमाल मचा दिया था। जिसे देखने के बाद यह जाहिर हो गया था कि इस सीरीज में सस्पेंस और मिस्ट्री भरभर कर डाली गई है।

आपको बता दे कि असुर’ 2 सीजन के आठ एपिसोड है वहीं लोगों का भी यह कहना है कि यह पहले सीजन से भी ज्यादा दमदार है इस फिल्म में सस्पेंस, थ्रिलर, एआई टेक्नोलॉजी का गलत इस्तेमाल, माइथोलॉजी, कलयुग, विष्णु के 10वें अवतार और आखिरी में एक ऐसा सवाल, जो आपका सिर घुमा देगी… ये सबकुछ देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ें: AAP नेता गिरफ्तार, समर्थकों ने घेरा पुलिस थाना, जमकर हंगामा

असुर का पहला सीजन 2020 में रिलीज हुआ था। इसके बाद दूर सीजन को लेकर चर्चा तेज हो गयी थी। इस फिल्म के पहले सीजन को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था जिसके कारण लोग इसके दूसरे सीजन के रिलीज़ होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। करीब तीन साल के लंबे इंतजार के बाद अब ‘असुर’ का दूसरा सीजन रिलीज़ हो चुका है।

ये भी पढ़ें: सरकारी गैस्ट हाउस में मॉडल का यौन उत्पीड़न, नेता के खिलाफ FIR दर्ज

एपिसोड इस बार भी पहले की तरह आठ ही हैं, पहला और आखिरी एक एक घंटे का और बाकी औसतन 45 मिनट के है। इसमें बरुण सोबती, अरशद वारसी, अमेय वाघ और रिद्धि डोगरा अहम रोल में हैं। वेब सीरीज ‘असुर 2’ कलि और कल्कि के युद्ध का आधार तैयार करती कहानी पर बनी सीरीज है। कत्ल के बाद उंगली काट लेने वाला राज लेखकों की अदला बदली में खो चुका है। पिताहंता बालक किशोर हो चुका है।

VIDEO- मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Ex CM चन्नी ने क्रिकेटर से मांगे 2 करोड़



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *