Bhagwant Mann Z+ Security: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने केंद्र की Z+ सुरक्षा लेने से किया इनकार

Daily Samvad
3 Min Read
CM Bhagwant Mann
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Bhagwant Mann Z+ Security: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से जेड प्लस Z+ सुरक्षा लेने से इनकार कर दिया है। सीएम सिक्योरिटी ने कहा है कि Z+ सुरक्षा की जरूरत नहीं है। इस संबंध में सीएम सुरक्षा ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि केंद्र की z+ सुरक्षा की कोई जरूरत नहीं है।

ये भी पढ़ें: AAP नेता गिरफ्तार, समर्थकों ने घेरा पुलिस थाना, जमकर हंगामा

बताया गया है कि पंजाब के मुख्यमंत्री को पंजाब और दिल्ली में केंद्र की जेड प्लस सुरक्षा की जरूरत नहीं है। बता दें कि केंद्र सरकार ने देश-विदेश से संभावित खतरे को देखते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को ‘जेड प्लस’ सुरक्षा दी थी। केंद्र ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के सुरक्षा घेरे को सख्त करते हुए उन्हें CRPF की Z+ सिक्योरिटी की मंजूरी दी थी।

ये भी पढ़ें: सरकारी गैस्ट हाउस में मॉडल का यौन उत्पीड़न, नेता के खिलाफ FIR दर्ज

सूत्रों ने बताया कि पंजाब पुलिस की सुरक्षा के अलावा ‘जेड प्लस’ सुरक्षा मुख्यमंत्री आवास और उनके करीबी परिजनों को मुहैया कराई जानी थी। सीमावर्ती राज्य में खालिस्तानी गतिविधियों से मुख्यमंत्री को खतरा देखते हुए केंद्रीय एजेंसियों और सुरक्षा एजेंसियों ने भगवंत मान को ‘जेड प्लस’ सुरक्षा देने की सिफारिश की थी। अब भगवंत मान ने केंद्र की Z+ सुरक्षा लेने से इनकार कर दिया है।

VIDEO- मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Ex CM चन्नी ने क्रिकेटर से मांगे 2 करोड़



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *