Punjab News: पंजाब के वरिष्ठ पत्रकार को बड़ी राहत, पुलिस अब सीधे नहीं कर पाएगी गिरफ्तार

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: पंजाब के वरिष्ठ पत्रकार और संपादक डॉ. बरजिंदर सिंह हमदर्द को बड़ी राहत मिली है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब विजिलेंस ब्यूरो को बरजिंदर सिंह हमदर्द को गिरफ्तार करने से पहले सात दिन का नोटिस देने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति विनोद एस भारद्वाज ने सुनवाई के दौरान ये आदेश दिए हैं।

ये भी पढ़ें: सरकारी गैस्ट हाउस में मॉडल का यौन उत्पीड़न, नेता के खिलाफ FIR दर्ज

डॉ. बरजिंदर सिंह हमदर्द ने हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी। जिसमें उन्होंने जंग-ए-आजादी मेमोरियल की चल रही जांच को रोकने व सीबीआई से उसकी जांच करवाने की मांग भी रखी थी। इसमें उन्होंने पंजाब सरकार व मुख्यमंत्री भगवंत मान को पार्टी बनाया। 250 पन्नों की याचिका में डॉ. हमदर्द ने पंजाब सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं और उन्हें जानबूझ कर निशाना बनाने की भी बात कही।

क्या है मामला

वरिष्ठ पत्रकार बरजिंदर सिंह हमदर्द को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो सम्मन जारी कर चुकी है। जालंधर से 18 किमी दूर जंग-ए-आजादी स्मारक को बनाते समय फंड्स के प्रयोग की विजिलेंस ब्यूरो जांच कर रहा है। खासबात है कि यह स्मारक भाजपा-अकाली सरकार के समय बना था और यह पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल का ड्रीम प्रोजेक्ट था।

विजिलेंस ब्यूरो जालंधर रेंज ने इसी साल मार्च महीने में इस प्रोजेक्ट को लेकर जांच शुरू की थी। शिकायत है कि इस प्रोजेक्ट को बनाते समय फंड का मिस-यूज हुआ। जिसके लिए कुछ समय पहले प्रबंध समिति के सचिव लखविंदर सिंह जौहल को भी तलब किया गया था। इस प्रोजेक्ट का बजट 315 करोड़ रुपए था।

ये भी पढ़ें: AAP नेता गिरफ्तार, समर्थकों ने घेरा पुलिस थाना, जमकर हंगामा

इस जांच में विजिलेंस ब्यूरो ने 2014-2016 में इसके निर्माण के दौरान कितने पैसे पास किए गए थे, पैसे का इस्तेमाल कैसे और कहां किया गया, इससे संबंधित तथ्यों की जांच विजिलेंस ब्यूरो कर रही है। इसके अलावा, जिन अधिकारियों की देखरेख में पैसे आवंटित और इस्तेमाल किया गया, उनसे भी विस्तार से पूछताछ की जा रही है।

VIDEO- मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Ex CM चन्नी ने क्रिकेटर से मांगे 2 करोड़



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *