Bus Accident: सरकारी बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, 40 से ज्यादा लोग घायल

Daily Samvad
3 Min Read
Accident News
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

करसोग। Bus Accident: हिमाचल प्रदेश से बड़ी खबर है। हिमाचल के जिला मंडी के करसोग उपमंडल में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस 300 मीटर खाई में गिर गई। बस में 40 लोग सवार थे। इनमें चालक गंभीर रूप से घायल है और शेष लोगों को अधिक चोटें नहीं आई हैं। गनीमत यह रही कि बस सड़क से उतरने के बाद पेड़ों से जा लटकी और पलटी नहीं।

ये भी पढ़ें: AAP नेता गिरफ्तार, समर्थकों ने घेरा पुलिस थाना, जमकर हंगामा

बस करसोग से मेहंडी ज्वालापुर रूट पर जा रही थी। बताया जा रहा है कि बस में खरोड़ी नामक जगह पर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। बस को नीचे गिरता देख आस पास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने घायलों को अपने वाहनों में करसोग अस्पताल ले गए। घायलों में चालक को ही अधिक चोटें आई हैं। शेष घायलों को मामूली चोटें आई हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही आरएम करसोग, तहसीलदार और डीएसपी करसोग घटनास्थल पर पहुंच गए। हालांकि प्रशासन के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने ही घायलों को निकाल लिया था और अपने वाहनों में ही अस्पता ले गए। वहीं हादसा उपमंडल से 10 किलोमीटर दूर होने के बावजूद प्रशासन के देरी से पहुंचने और परिवहन निगम की खटारा बसें रूटों पर भेजने के खिलाफ लोगों ने नारेबाजी आरंभ कर दी।

ये भी पढ़ें: सरकारी गैस्ट हाउस में मॉडल का यौन उत्पीड़न, नेता के खिलाफ FIR दर्ज

स्थानीय लोगों का आरोप था कि निगम की बसें आए दिन ही खराब हो जाती है और यहां पर सड़क किनारे पैरापिट की व्यवस्था भी नहीं है। उधर तहसीलदार कैलाश कौंडल ने बताया कि बस हादसे के घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है। आरएम करसोग ने बताया कि बस में क्या खराबी आई हैं इसकी जांच की जा रही है।

VIDEO- मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Ex CM चन्नी ने क्रिकेटर से मांगे 2 करोड़



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *