Jalandhar News: गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू के महाराजा अग्रसेन पार्क का 45 लाख में होगा विकास, MLA रमन अरोड़ा ने किया शुभारंभ

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर सैंट्रल हलके के गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू स्थित महाराजा अग्रसेन पार्क का विकास अब स्मार्ट सिटी प्रोजैक्ट के तहत होगा। इसके लिए आज विधायक रमन अरोड़ा ने 45 लाख रुपए देने की घोषणा की। इस मौके पर पार्क के विकसित करने के काम का विधायक रमन अरोड़ा ने शुभारंभ किया।

इस मौके पर गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान एमएल ऐरी, एनपी सिंह, अवतार सिंह राणा और दिलदार सिंह राणा ने विधायक रमन अरोड़ा को फूलो का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।

ये भी पढ़ें: AAP नेता गिरफ्तार, समर्थकों ने घेरा पुलिस थाना, जमकर हंगामा

इस मौके पर विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि वह कॉलोनी के विकास के लिए हर संभव सहयोग के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि कालोनी में पार्क का विकास अब स्मार्ट सिटी का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि पार्क के साथ साथ कालोनी के हर काम को प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: सरकारी गैस्ट हाउस में मॉडल का यौन उत्पीड़न, नेता के खिलाफ FIR दर्ज

विधायक रमन अरोड़ा ने पार्क व क्षेत्र के विकास को लेकर सोसायटी सदस्यों से विस्तृत चर्चा करते हुए ओपन जिम, बच्चों के लिए झूले, पार्क में फैंसी लाइट, पार्क की चारदीवारी ऊंची करने, माली व सफाईकर्मी नियुक्त करने का आश्वासन दिया।

उन्होंने महाराजा अग्रसैन पार्क के लिए 45 लाख के सरकारी फंड के सदुपयोग के मुद्दे पर जोर देते हुए कहा कि इस पार्क पर खर्च होने वाली एक-एक पाई का उपयोग समाज के प्रतिनिधियों विशेषकर एम एल एरी की सहमति से खुद देख रेख कर खर्च करेंगे।

उन्होंने कहा कि इलाके में सीवरेज की समस्या, गुरुद्वारा साहिब के पास पानी की समस्या और जमीन की दरों में बढ़ोतरी को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने जल्द ही कॉलोनी में प्रवेश के लिए रेलवे स्टेशन से सड़क की योजना को लागू करने का आश्वासन दिया।

VIDEO- बृजभूषण सिंह के खिलाफ आवाज बुलंद करने धरने में बैठी नन्ही बच्ची, देखो क्या बोली

https://youtu.be/x8dlSjOLBIQ



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *