Punjab Vigilance: विजिलेंस ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, पुलिस अधिकारी के लिए रिश्वत लेता दुकानदार रंगे हाथों गिरफ्तार

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, गुरदासपुर। Punjab Vigilance: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहीम चलाई हुई है और इसी मुहीम के चलते आज विजिलेंस ब्यूरो ने गुरदासपुर में बड़ी कार्रवाई की है। विजिलेंस ने आज कार्रवाई करते हुए गुरदासपुर जिले में जिम सप्लीमेंट की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति को पुलिस कांस्टेबल के लिए 2 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी सिपाही की पहचान मोहित वेदी के रूप में हुई है जो जो स्पेशल टास्क फोर्स बटाला टीम में तैनात बताया जा रहा है। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुआ बताया कि उनको एक महिला ने शिकायत की थी जिसमे उसने आरोप लगाया है कि एसटीएफ बटाला पुलिस की टीम ने सोमवार को उक्त जिम में छापेमारी कर उसके पति को जिम से गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें: AAP नेता गिरफ्तार, समर्थकों ने घेरा पुलिस थाना, जमकर हंगामा

इसके साथ ही उसने यह भी बताया कि एस.टी.एफ. टीम ने उसने घर की तलाशी भी ली लेकिन उसके घर से कोई भी मादक पदार्थ बरामद नहीं हुआ था। इसके सतह ही जब उसने सिपाही से गिरफ़्तारी का कारण पूछा तो उसने अमन जोकि दुकानदार था उससे मिलने के लिए कहा। इसके बाद अमन ने महिला को 10 लाख की व्यवस्था करने को कहा और इसके साथ ही 2 लाख की पहली किश्त देने को कहा।

ये भी पढ़ें: सरकारी गैस्ट हाउस में मॉडल का यौन उत्पीड़न, नेता के खिलाफ FIR दर्ज

जिसके बाद विजिलेंस ब्यूरो ने जाल बिछाया और आरोपी दुकानदार अमन को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी सिपाही मोहित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं। इस संबंध में सतर्कता ब्यूरो के अमृतसर रेंज थाने में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

VIDEO- मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Ex CM चन्नी ने क्रिकेटर से मांगे 2 करोड़



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *