Raid In Spa Centers: 24 स्पा सेंटरों पर पुलिस की रेड, आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए 30 लड़कियां और 10 लड़के

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, उत्तर प्रदेश। Raid In Spa Centers: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 स्पा सेंटर पर रेड की है। पुलिस ने 24 स्पा सेंटर पर छापा मारकर 30 लड़कियां और 10 लड़के पकड़े है। इस दौरान इस बात का खुलासा हुआ है कि इन स्पा सेंटर में केबिन बने हैं।

दिखाने के लिए मसाज की बात कही जाती है। लेकिन केबिन में एक्स्ट्रा सर्विस के नाम पर सेक्स रैकेट चल रहा था। जानकारी मिली है कि पुलिस ने तलाशी के दौरान आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की है। इस बात का भी खुलासा हुआ है कि यहां वॉट्सऐप के जरिए भी ग्राहकों को बुलाया जाता था। लड़कियों की फोटो भेजते थे।

ये भी पढ़ें: AAP नेता गिरफ्तार, समर्थकों ने घेरा पुलिस थाना, जमकर हंगामा

लोगों को पसंद आने पर बुलाया जाता था, जिसके बाद रेट तय होने पर केबिन में भेज दिया जाता था। दरअसल, पिछले काफी समय से एसएसपी को सूचना मिल रही थी कि महानगर में चल रहे स्पा सेंटरों की आड़ में अनैतिक कार्य हो रहा है। जिसको देखते हुए बुधवार की शाम एसपी सिटी ने तीन टीमों का गठन किया।

ये भी पढ़ें: सरकारी गैस्ट हाउस में मॉडल का यौन उत्पीड़न, नेता के खिलाफ FIR दर्ज

इस बात की भी जानकारी मिल रही है कि इन स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट में संबंधित थाना और चौकी इंचार्ज की मिलीभगत भी सामने आई है जिसको देखते हुए दो चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया गया है। तीन जगहों पर 24 स्पा सेंटर पर हुई रेड में 30 लड़कियां और 10 लड़के पकड़े गए हैं। पुलिस को देखकर स्पा मालिक फरार हो गए। जबकि सेंटर के मैनेजर पकड़े गए हैं।

VIDEO- मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Ex CM चन्नी ने क्रिकेटर से मांगे 2 करोड़



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *