Franco Mulakkal: बलात्कार के आरोपी फ्रैंको मुलक्कल ने जालंधर बिशप के पद से दिया इस्तीफा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Franco Mulakkal: नन के साथ बलात्कार के आरोपों के बाद 2018 में पोप फ्रांसिस द्वारा अस्थायी रूप से कार्यमुक्त कर दिए गए बिशप फ्रैंको मुलक्कल ने जालंधर बिशप के पद से इस्तीफा दे दिया है। पोप फ्रांसिस ने मुलक्‍कल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। वह 2013-18 से जालंधर के रोमन कैथोलिक सूबा के बिशप था। अब उसे फ्रेंको बिशप एमेरिटस के नाम से जाना जाएगा।

ये भी पढ़ें: सरकारी गैस्ट हाउस में मॉडल का यौन उत्पीड़न, नेता के खिलाफ FIR दर्ज

आपको बता दें कि केरल की एक नन ने बिशप फ्रैंको मुलक्कल के खिलाफ जून 2018 में दुष्‍कर्म का केस दर्ज कराया था। मुलक्‍कल पर 2014 और 2016 के बीच कोट्टायम में उसके कॉन्वेंट की यात्रा के दौरान नन से कई बार दुष्‍कर्म करने का आरोप था। मुलक्‍कल जालंधर सूबा का बिशप था।

ये भी पढ़ें: AAP नेता गिरफ्तार, समर्थकों ने घेरा पुलिस थाना, जमकर हंगामा

इसके बाद मुलक्‍कल को जालंधर सूबा से हटा दिया गया था। 21 सितंबर 2018 को उसे गिरफ्तार किया गया था। बाद में कोट्टायम जिला अतिरिक्त सत्र न्यायालय ने मुलक्‍कल को बरी कर दिया था।

अपोस्टोलिक ननसिएचर के बयान में कहा गया क‍ि मुलक्कल का इस्तीफा वेटिकन द्वारा उस पर लगाए गए अनुशासनात्मक उपाय के रूप में नहीं, बल्कि जालंधर सूबे की भलाई के लिए अनुरोध किया गया था, जिसे एक नए बिशप की जरूरत है।

VIDEO- बृजभूषण सिंह के खिलाफ आवाज बुलंद करने धरने में बैठी नन्ही बच्ची, देखो क्या बोली

https://youtu.be/x8dlSjOLBIQ



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *