Summer Vacation: गर्मियों की छुटियों में घूमने के लिए सबसे ख़ास है यह जगह, एक बार गए तो वापिस आने का नहीं करेगा मन

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Summer Vacation: गर्मियों का मौसम आते ही सबका घर में दम घुटने लगता है। गर्मियों का मौसम ही ऐसा है जब किसी को घर पर रहने का मन नहीं करता है और पहाड़ों में जाने का मन करता है। जून-जुलाई के महीने में तो गर्मी चरम सीमा पर होता है और इस महीने में सबको स्कूलों आदि में छुट्टियां भी पड़ जाती है।

इसके कारण सब अपनी गर्मियों की छुट्टियां बाहर मनाने के लिए अलग अलग जगह के बारे में खोज करने लग पड़ते है। इसके बाबजूद भी हम कंफ्यूज हो जाते है कि आखिरकार कौन की जगह घूमने के लिए सही होगी, जहां गर्मी का एहसास न हो और वह जगह बजट के हिसाब से ही ताकि ज्यादा खर्च भी ना हो।

ये भी पढ़ें: AAP नेता गिरफ्तार, समर्थकों ने घेरा पुलिस थाना, जमकर हंगामा

हम आपको गर्मी में घूमने के लिए ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे है यहां आपको जाने के बाद बिल्कुल भी पछतावा नहीं होगा और वहां आप अपनी गर्मियों की छुट्टियां अच्छे से एन्जॉय कर पाएंगे और इसके साथ इस गर्मी भरे मौसम में ठंड का एहसास कर पाओगे।

हम बात कर रहे है हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत स्पीति घाटी जिसको ठंडा रेगिस्तान भी कहा जाता है। यह क्षेत्र बर्फ से ढकी हिमालय पर्वतमाला की शानदार झलक को पेश करता है। स्पीति घाटी 12500 फीट की ऊंचाई पर स्थित है और चारों तरफ से हिमालय से घिरा हुआ है आपको बता दे कि यह भारत के सबसे ठंडे स्थानों में से एक है।

ये भी पढ़ें: सरकारी गैस्ट हाउस में मॉडल का यौन उत्पीड़न, नेता के खिलाफ FIR दर्ज

इस क्षेत्र में साल में केवल 250 दिन ही धुप रहती है। इस घाटी की खूबसूरती आँखों को बेहद सकून पहुंचाती है। यहां की प्राचीन झीलें, दर्रा और नीला आसमान लोगों को बेहद आकर्षित करते हैं। यह घाटी छोटी-छोटी झोपड़ियों और बौद्ध मठों से भी घिरी हुई है। स्पीति घाटी बाईकर्स के बीच में भी बहुत लोकप्रिय स्थान है।

Spiti Valley में हर साल हज़ारो की तादाद में बाईकर्स बाइक राइडिंग और असल एडवेंचर का मज़ा उठाने आते है। इस घाटी के हर मोड़ पे आपको एक अलग ही दुनिया का एहसास होगा अंग्रेजी में इस जगहा को worlds in the world भी कहा जाता है। इसका मतलब की दुनिया के अंदर एक और दुनिया।

250 दिनों के लिए ही खुली होती है Spiti Valley

Spiti Valley पर्यटकों के लिए साल में 250 दिनों के लिए ही खुली होती है। बाकि के बचे हुए 100 दिनों में यहां पर भारी मात्रा में बर्फ बारी होती है। इस बर्फ बारी की वजे से यहां एक साधारण कार का आना असंभव है। आपको जहां स्पीति वैली में देखने को मिलेगा वह आपको भारत में कही नहीं मिलेगा।

ऐसे जाएं

गर्मियों के दौरान स्पीति घाटी का तापमान 0-15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। स्पीति में सर्दियां बेहद ठण्ड होती है आपको बता दे कि स्पीति की सीमा उत्तर में लद्दाख, पूर्व में तिब्बत, दक्षिण-पूर्व में किन्नौर और उत्तर में कुल्लू घाटी से लगती है।

Spiti Valley के निकटतम रेलवे स्टेशन जोगिंदर नगर रेलवे स्टेशन हैं। और यह रेलवे स्टेशन शिमला में स्थित हैं। घाटी तक पहुंचने के लिए आप रेलवे स्टेशन से टैक्सी किराए पर ले सकते हैं।

VIDEO- बृजभूषण सिंह के खिलाफ आवाज बुलंद करने धरने में बैठी नन्ही बच्ची, देखो क्या बोली

https://youtu.be/x8dlSjOLBIQ



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *