WhatsApp Account Ban: व्हाट्सएप की बड़ी कार्रवाई, 74 लाख से अधिक अकाउंट किए बंद

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। WhatsApp Account Ban: व्हाट्सएप (WhatsApp) की पैरेंट कंपनी मेटा ने भारत में बड़ी कार्रवाई की है। मेटा ने भारत में 74,52,500 व्हाट्सएप अकाउंट बैन कर दिए हैं। कंपनी का कहना है कि ये ऐसे अकाउंट थे जो वॉट्सऐप की पॉलिसी को फॉलो नहीं कर रहे थे। आपको बता दें कि देशभर में लाखों व्हाट्सएप यूजर्स को स्पैम और फ्रॉड से जुड़े कॉल्स आ रहे थे।

ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

कंपनी ने स्पैम रिपोर्ट और यूजर्स से मिली शिकायतों के आधार पर यह बड़ी कार्रवाई की है। इनमे से करीब 25,00,000 WhatsApp अकाउंट ऐसे है जिनपर उपभोक्ता की शिकायतोंसे पहले ही WhatsApp ने कार्रवाई की थी। 1 जून को प्रकाशित वॉट्सऐप की मासिक रिपोर्ट के मुताबिक, ये सभी वॉट्सऐप अकाउंट 1 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच बंद किए गए हैं।

ये भी पढ़ें: सरकारी गैस्ट हाउस में मॉडल का यौन उत्पीड़न, नेता के खिलाफ FIR दर्ज

आपको बता दें कि व्हाट्सएप का इस साल का सबसे बड़ा ऑपरेशन बताया जा रहा है। इससे पहले पिछले महीने यानी 1 मई को जारी एक रिपोर्ट में व्हाट्सएप ने कहा था कि व्हाट्सएप ने मार्च के महीने में करीब 47 लाख अकाउंट बंद कर दिए थे, जो नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। मेटा के सोशल मीडिया ऐप फेसबुक और इंस्टाग्राम को भी जमकर निशाना बनाया गया है।

VIDEO- बृजभूषण सिंह के खिलाफ आवाज बुलंद करने धरने में बैठी नन्ही बच्ची, देखो क्या बोली

https://youtu.be/x8dlSjOLBIQ



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *