डेली संवाद, नई दिल्ली। Wrestlers Protest: भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर दर्ज दोनों FIR अब सामने आ गई हैं। इस बीच एक महिला पहलवान ने बृजभूषण सिंह पर सनसनीखेज आरोप लगा दिए हैं। महिला पहलवान ने कहा कि उसने जिस दिन एक बड़ी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता था, उसी शाम डब्ल्यूएफआई चीफ ने उसे अपने कमरे में बुलाकर उससे यौन संबंध बनाने की मांग की।
इस मौके पर उन्होंने उसके लिए न्यूट्रीशन सप्लीमेंट खरीदने का वादा किया। इसके साथ ही बालिग पहलवानों का आरोप है कि बृजभूषण ने कथित रूप से कई बार छेड़छाड़ की। गलत तरीके से उन्हें छुआ। यहां तक कि सांस चेक करने के बहाने उनकी टी-शर्ट उतारी। FIR के मुताबिक, रेसलर्स ने आरोप लगाया कि बृजभूषण ने उनके पेट पर हाथ लगाया।
ये भी पढ़ें: सरकारी गैस्ट हाउस में मॉडल का यौन उत्पीड़न, नेता के खिलाफ FIR दर्ज
चोटिल महिला खिलाड़ी का खर्चा संघ द्वारा उठाए जाने पर शारीरिक संबंध बनाने की डिमांड की। जब इससे खिलाड़ी ने मना किया तो उनके साथ ट्रायल में भेदभाव किया गया। वहीँ दूसरी तरफ fir सामने आने के सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने घोषणा की कि 5 जून को होने वाली ‘जन चेतना महारैली, अयोध्या चलो’ को कुछ दिनों के लिए स्थगित किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप
उन्होंने कहा कि पुलिस जांच चल रही है और सुप्रीम कोर्ट के गंभीर निर्देशों का सम्मान करते हुए ये निर्णय लिया है गया। अयोध्या के रामकथा पार्क में ये जन चेतना महारैली होनी थी। यहां हम आपको बता दे कि बृजभूषण शरण सिंह ने 5 जून को अयोध्या में ‘जन चेतना महारैली’ का ऐलान किया था। इस महारैली में बृजभूषण ने साधु-संतों से शामिल होने की अपील की थी।
- यह भी पढ़े: Crime News: जालंधर में बुजुर्ग के साथ कुकर्म, नशीली गोलियां खिला कर 4 युवकों ने बारी-बारी से किया गंदा काम
- यह भी पढ़े: Punjab Press Club – जालंधर के वरिष्ठ पत्रकार और पंजाब प्रेस क्लब के पदाधिकारी पर कातिलाना हमला ..
- यह भी पढ़े: होटल में पुलिस ने मारा छापा, छत से भागने की कोशिश कर रहे युवक और युवतियों.
- यह भी पढ़े: Twitter Blue In India: भारत में Twitter Blue की सर्विस शुरू, जानिए कितने रुपए में आपका हैंडल हो सकता है ब्ल्यू
VIDEO- बृजभूषण सिंह के खिलाफ आवाज बुलंद करने धरने में बैठी नन्ही बच्ची, देखो क्या बोली
https://youtu.be/x8dlSjOLBIQ