Punjab News: पंजाब में एक बार फिर लिखे मिले खालिस्तानी नारे, अलर्ट पर पंजाब पुलिस

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, मोगा। Punjab News: एक तरफ पंजाब में पुलिस अलर्ट पर है और वहीं दूसरी तरफ पंजाब के मोगा में आज फिर खालिस्तानी नारे लिखे देखने को मिले है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आज फिर एक बार मोगा में निहाल सिंह वाला स्थित गांव पत्तो हीरा में कॉलेज की दीवार पर खालिस्तानी नारे देखने को मिले है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

यहां हम आपको बता दे कि कल भी मोगा के बस स्टैंड में खालिस्तानी झंडा और खालिस्तानी नारे देखने को मिले थे। इस दौरान 2 संदिग्ध भी सी.सी.टी.वी. में कैद हुए थे और आज फिर एक बार मोगा में कॉलेज की दीवार पर नारे लिखे देखने को मिले है। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मिटा दिए है।

ये भी पढ़ें: सरकारी गैस्ट हाउस में मॉडल का यौन उत्पीड़न, नेता के खिलाफ FIR दर्ज

इसके साथ ही यह भी जानकारी मिल रही है कि कॉलेज समेत गांव में तीन अलग-अलग जगहों पर खालिस्तानी नारे लिखे गए हैं। आपको बता दे कि पंजाब में ऑपरेशन ब्लू स्टार के चलते पुलिस द्वारा सुरक्षा को लेकर पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। पुलिस द्वारा अलग अलग जगहों पर फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है।

VIDEO- बृजभूषण सिंह के खिलाफ आवाज बुलंद करने धरने में बैठी नन्ही बच्ची, देखो क्या बोली

https://youtu.be/x8dlSjOLBIQ











728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *