Accident News: स्टेडियम में बड़ा हादसा, होर्डिंग गिरने से दबे लोग, मची चीख-पुकार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लखनऊ। Accident News: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में बड़ा हादसा हो गया है दरअसल इकाना स्टेडियम का भारी-भरकम ग्लोसाइन बोर्ड गिर गया है। यह बोर्ड स्टेडियम के बिल्कुल सामने लोहे के एंगल पर लगा था। बताया जा रहा है कि बोर्ड गिरने से कई कार, बाइक सवार और राहगीर निचे दब गए है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

हादसे में बचाव कार्य जारी है पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। काफी लोगों के नीचे फंसे होने की संभावना जताई जा रही है जिनको क्रेन की मदद से बाहर निकाला जा रहा है। मलबे में एक कार भी नीचे दब गई है। राहत व बचाव कार्य जारी है। कई लोग इस हादसे में घायल हो गए है जिनको पास के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है।

ये भी पढ़ें: सरकारी गैस्ट हाउस में मॉडल का यौन उत्पीड़न, नेता के खिलाफ केस दर्ज

बताया जा रहा है कि यह हादसा तेज आंधी के कारण हुआ है तेज आंधी के कारण बोर्ड निचे गिर गया। अभी तक इस हादसे में किसी की जान गंवाने की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि यह बोर्ड गाड़ी के ऊपर गिर गया है जहां गाडी में बैठे लोग फंस गए है उनको बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।

VIDEO- महिला कांग्रेस ने PM Modi को सुनाई खरी खोटी



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *