Car Accident: जालंधर-चंडीगढ़ हाईवे पर बड़ा हादसा, AAP के MLA समेत कई घायल, एक की मौत

Daily Samvad
2 Min Read
Accident News
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नवांशहर। Car Accident: पंजाब से बड़ी खबर है। पंजाब के अमृतसर में बाब बकाला साहिब से AAP के MLA दलबीर सिंह टोंग की फ‌ार्च्यूनर कार का जालंधर से चंडीगढ़ के रास्ते में एक्सीडेंट हो गया। बताया जा रहा है कि नवांशहर के पास उनकी फ‌ार्च्यूनर कार सामने से आ रही स्विफ्ट कार से टकरा गई। घटना में एक की मौके पर ही मौत हो गई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

इस भीषण हादसे में विधायक दलबीर सिंह टोंगी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। ये हादसा नवांशहर के लंगड़ोआ बाइपास के पास हुआ। दोनों कार आमने-सामने की टक्कर के बाद खेतों में जा गिरी। घटना में मरने वाले स्विफ्ट कार में बैठे बुजुर्ग दर्शन सिंह मजारी थे, जबकि कार चला रहे बलवीर सिंह धमाई घायल हैं।

वहीं फार्च्यूनर कार नंबर PB02EJ0039 में बैठे विधायक टोंग भी घायल हुए हैं। उन्हें प्राइवेट अस्पताल में रेफर किया गया है, लेकिन उनकी हालत स्थिर है। विधायक टोंग की कार में उनके साथ स्टाफ और सुरक्षाकर्मी भी थे। जिन्हें भी चोटें आई हैं।

पंजाब: बाबा बकाला के AAP विधायक दलबीर सिंह टोंग और हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार
ये भी पढ़ें: सूफी सिंगर ज्योति नूरां के साथियों की जालंधर में गुंडागर्दी

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों गाड़ियों को खेतों से बाहर निकलवा दिया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद स्पष्ट कह पाएंगे कि गलती किसकी है।

कांग्रेसी नेता प्रताप सिंह बाजवा को AAP ने दिया 7 दिनों का अल्टीमेटम, देखें वजह



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *