Happy Environment Day: इनोसेंट हार्ट्स के छात्रों ने ‘मेरा शहर मेरा मान’ प्रोजेक्ट के तहत पर्यावरण संरक्षण हेतु ली शपथ

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Happy Environment Day: बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड ‘मेडिकल ट्रस्ट द्वारा संचालित दिशा-एन इनीशिएटिव’ के तहत इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में पर्यावरण संरक्षण हेतु सेमिनार आयोजित किया गया।

‘मेरा शहर मेरा मान’ प्रोजेक्ट के तहत म्युनिसिपल कॉरपोरेशन से सरोज कपूर ने अपनी टीम के साथ ‘इको एंड डिजास्टर मैनेजमेंट क्लब’ के छात्रों को ‘थ्री आरस- रिड्यूस, रियूज़ तथा रिसाइकिल’ के महत्व से अवगत करवाया।

ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

उन्होंने बच्चों को गीले कचरे, सूखे कचरे व खतरनाक कचरे के बारे में संपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को गीले कचरे को किस प्रकार खाद बनाने के लिए प्रयुक्त किया जा सकता है,की भी जानकारी दी। भिन्न-भिन्न बैनरों पर लिखे स्लोगनों ‘मेरा कचरा मेरी ज़िम्मेदारी’, ‘मेरा थैला मेरी शान’, ‘प्लास्टिक हटाओ देश बचाओ’ के माध्यम से छात्रों को जागरूक किया।

ये भी पढ़ें: सरकारी गैस्ट हाउस में मॉडल का यौन उत्पीड़न, नेता के खिलाफ केस दर्ज

उन्होंने बच्चों से कहा कि वे अपने घरों का अनुपयोगी सामान जैसे पुराने कपड़े, पुरानी किताबें,बच्चों के ख़िलौने, टिफ़िन,पानी की बोतलें, इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स व प्लास्टिक का सामान आर आर आर (रिड्यूस, रियूज़, रिसाइकिल) सेंटर पर दे सकते हैं, क्योंकि उनके द्वारा जमा किया सामान जरूरतमंद लोगों के लिए सहायक हो सकता है।

म्युनिसिपल कॉरपोरेशन की टीम ने बच्चों के साथ मिलकर स्कूल के बगीचे में पौधारोपण भी किए। ‘पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ, इस दुनिया को सुंदर बनाओ।’ संदेश के साथ बच्चों को अधिक से अधिक पौधारोपण करने के लिए प्रेरित किया।

VIDEO- महिला कांग्रेस ने PM Modi को सुनाई खरी खोटी



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *