डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Politics: आम आदमी पार्टी सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और उनकी पूरी पार्टी व उनके नेता सभी फ्राडी हैं और वे सभी एक ही थाली के चट्टे बट्टे हैं, इन बातों का प्रगटावा पंजाब भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष शर्मा ने अजीत अखबार के संपादक बलजिंदर सिंह हमदर्द के मुद्दे पर भगवंत मान के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए व्यक्त किए।
ये भी पढ़ें: जालंधर के साथ लगते शहर में दो गुटों में गोलीबारी, 2 गंभीर घायल
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और उनकी सरकार के पास कोई रोड मैप नहीं है। उनके पास कोई नीति नहीं है। उनके पास कोई संविधान नहीं है। ये सभी लोगों का एक ही उद्देश्य है। देश को लूटना और देश की जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करना और लोगों को धोखा देना। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने 1984 के सिख नरसंहार के आरोपी गांधी परिवार और उनकी पार्टी से समर्थन हासिल करने के लिए हाथ मिलाया था।
उनके पैरों में गिर पड़े और देश के सभी भ्रष्टाचारियों से हाथ मिला लिया। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने बच्चों की झूठी शपथ ली और दिल्ली में कांग्रेस और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ मिलकर अपनी माँ की शराब ना पीने की झूठी शपथ ली और शराब पीना नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी घोटालेबाजो की पार्टी है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप
इनके नेताओं ने जेलों में चहल-पहल बना रखी है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार ने पंजाब को बर्बाद कर दिया है और पंजाब की हालत बदतर कर दी है और रोज नए-नए वीडियो से पंजाब को शर्मसार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी जालसाज एक साथ हैं और यह सब एक ही थाली के चट्टे बट्टे हैं।
- यह भी पढ़े: Crime News: जालंधर में बुजुर्ग के साथ कुकर्म, नशीली गोलियां खिला कर 4 युवकों ने बारी-बारी से किया गंदा काम
- यह भी पढ़े: Punjab Press Club – जालंधर के वरिष्ठ पत्रकार और पंजाब प्रेस क्लब के पदाधिकारी पर कातिलाना हमला ..
- यह भी पढ़े: होटल में पुलिस ने मारा छापा, छत से भागने की कोशिश कर रहे युवक और युवतियों.
- यह भी पढ़े: Twitter Blue In India: भारत में Twitter Blue की सर्विस शुरू, जानिए कितने रुपए में आपका हैंडल हो सकता है ब्ल्यू