डेली संवाद, अमेरिका। Punjab News: विदेश से आए दिन पंजाबियों की मौत की खबर सामने आती रहती है। ऐसी ही एक दुखद खबर अमेरिका से सामने आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के एक युवक की अमेरिका में मौत हो गई है। युवक श्री हरगोबिन्दपुर साहिब के अंतर्गत पड़ते गांव माड़ी टांडा का रहने वाला बताया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप
मृतक युवक का नाम सुखजिन्द्र सिंह पुत्र सुरिन्द्र सिंह बताया जा रहा है। सुरिन्दर सिंह की उम्र 37 वर्ष बताई जा रही है। वह अमेरिका के शहर न्यू मैसीको में रहता था और वहीँ पर एक स्टोर में काम करता था। सुरिन्दर 2017 में रोजी-रोटी कमाने और अच्छे भविष्य के लिए विदेश चला गया था और वहीं एक स्टोर में काम करता था।
ये भी पढ़ें: सूफी सिंगर ज्योति नूरां के साथियों की जालंधर में गुंडागर्दी
सुखजिन्द्र सिंह की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है। बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक आने से सुखजिन्द्र की मौत हुई है। आपको बता दे कि सुखजिन्द्र अमेरिका में पक्का था मतलब की उसको वहां की PR मिल चुकी थी। उसकी मौत की खबर सुनते ही घर में मातम छा गया है। परिजनों द्वारा उसके शव को भारत लाने के लिए सरकार से मदद की मांग की जा रही है ताकि आखिरी बार बेटे को देख सके।