Ajab-Gajab: दुनिया का इकलौता ऐसा गांव, यहां आज तक नहीं हुई बारिश, खूबसूरती ऐसी की स्वर्ग भी फेल

Daily Samvad
3 Min Read
travel

डेली संवाद, चंडीगढ़। Ajab-Gajab: यह दुनिया और धरती ऐसे रहस्यों से भरी पड़ी है, जिनका पता लगाना कई बार वैज्ञानिकों के लिए भी मुश्किल होता है। आप जहां रहते हैं वहां बारिश तो आपने कई बार देखी होगी। कभी-कभी आपने बाढ़ जैसी भयानक स्थिति का सामना किया होगा लेकिन क्या आपने कभी ऐसी जगह देखी है जहां कभी बारिश ही नहीं हुई हो?

दुनियाभर में कुछ ऐसी जगहें भी हैं, जहां साल भर सबसे अधिक बारिश होती है। जैसे कि मेघालय का मासिनराम गांव, जहां दुनिया में सबसे ज्यादा बारिश होती है, लेकिन क्या कभी आपने किसी ऐसी जगह के बारे में सुना है, जहां कभी बारिश ही नहीं होती। ऐसा नहीं है कि यह जगह कोई रेगिस्तान है, बल्कि यह एक गांव है, जहां लोग रहते हैं। यहां के लोग लोग और जानवर आराम से अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: वीडियो कॉल पर गर्लफ्रैंड के कपड़े उतरवाए

दरअसल, इस गांव का नाम अल-हुतैब है, जो यमन की राजधानी सना के पश्चिम में मनख के निदेशालय के हरज क्षेत्र में स्थित है। यहां अक्सर पर्यटक आते रहते हैं और शानदार नजारे का लुत्फ उठाते हैं। यहां पहाड़ों की चोटी पर भी इतने खूबसूरत घर बनाए हुए हैं, जिसे लोग देखते ही रह जाते हैं। अल-हुतैब गांव पृथ्वी की सतह से 3,200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। गांव के चारों ओर का वातावरण वास्तव में काफी गर्म है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

हालांकि सर्दियों के दौरान सुबह के समय वातावरण बहुत ठंडा होता है, लेकिन जैसे ही सूरज उगता है, लोगों को गर्मियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण और शहरी विशेषताओं के साथ प्राचीन और आधुनिक वास्तुकला दोनों को जोड़ने वाला यह गांव अब ‘अल-बोहरा या अल-मुकरमा’ लोगों का गढ़ है। इस गांव की सबसे खास बात ये है कि यहां कभी बारिश नहीं होती। इसकी वजह ये है कि ये गांव बादलों के ऊपर बसा हुआ है। बादल इस गांव के नीचे ही बनते हैं और बरस जाते हैं।

VIDEO- कांग्रेसी नेता प्रताप सिंह बाजवा को AAP ने दिया 7 दिनों का अल्टीमेटम, देखें वजह















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *