Cyclone Biparjoy: समुद्र में बना डीप-डिप्रेशन चक्रवात में तब्दील, गुजरात के साथ इन राज्यों में अलर्ट जारी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 341 शब्द|📅 07 Jun 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Cyclone Biparjoy: देश के तटीय इलाकों पर चक्रवात का खतरा मंडरा रहा है। अरबी समुद्र में बना डीप-डिप्रेशन अब चक्रवात में तब्दील हो चुका है। गुजरात के ऊपर अब इस चक्रवात का खतरा मंडरा रहा है इस चक्रवात को Biparjoy (Cyclone Biparjoy) नाम दिया गया है।

आज सुबह पूर्व मध्य और आसपास के दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर गंभीर चक्रवाती तूफान बना। ये लगभग 12.6N और 66.1E पर केंद्रित है और गोवा के पश्चिम दक्षिण पश्चिम से लगभग 890km पर स्थित है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटो के दौरान यानि 8 जून की सुबह तक इसे उत्तर की और बढ़ने की सभावना जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: वीडियो कॉल पर गर्लफ्रैंड के कपड़े उतरवाए

अरबी समुद्र में बना यह चक्रवात उत्तर की और आगे बढ़ते हुए तेज होता जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवात में हवा की गति 150 से 190 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार होगी। इसके साथ ही 8 से 10 जून तक समुद्र में बहुत ऊंची लहरें उठने की सभावना है। इसका सबसे ज्यादा असर गुजरात के समुद्री किनारों के शहरों में देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

इसके साथ ही IMD का कहना है कि चक्रवात कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र और गुजरात के तटीय क्षेत्रों से बहुत दूर जा रहा है, लेकिन तटीय इलाकों में कुछ तेज हवाएं चलेगी और इसके साथ ही कुइछ हिस्सों में भारी बारिश भी होगी इस चक्रवात का लैंडफॉल पाकिस्तान में होने की संभावना है। मौसम विभाग ने चक्रवात के चलते मच्छुआरों को समुद्र किनारे ना जाने की सलाह दी है।

साथ ही गुजरात के सभी पोर्ट पर 1 नंबर का वोर्निंग सिग्नल दिया गया है। जैसे-जैसे चक्रवात नजदीक आएगा और खतरा बढ़ता जाएगा, उस हिसाब से वोर्निंग सिग्नल में बढ़ोतरी की जाएगी। वहीं चक्रवात के खतरे को देखते हुए गुजरात सरकार ने भी तैयारियां शुरू कर दी है समुद्री इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

VIDEO- कांग्रेसी नेता प्रताप सिंह बाजवा को AAP ने दिया 7 दिनों का अल्टीमेटम, देखें वजह

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *