Punjab News: किसानों पर लाठीचार्ज से भड़के किसान, इस टोल प्लाजा को किया फ्री

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब में एक बार फिर किसान सड़कों पर उतर आए है। इस बार किसानों ने नैशनल हाईवे स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा पर धरना दिया है। आपको बता दे कि यह धरना भारतीय किसान यूनियन चढूनी के कार्यकर्त्ताओं द्वारा दिया जा रहा है। चढूनी के कार्यकर्त्ताओं ने धरना लगाकर हरियाणा सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।

ये भी पढ़ें: वीडियो कॉल पर गर्लफ्रैंड के कपड़े उतरवाए

इसके साथ ही खबर मिल रही है कि किसानों ने पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजा लाडोवाल (लुधियाना) को फ्री कर दिया गया है। दरअसल गत दिवस किसानों द्वारा सूरजमुखी के MSP रेट के विरोध में हरियाणा में धरना लगाया हुआ था, जहां कल हरियाणा सरकार द्वारा किसानों पर लाठिचार्ज किया गया, जिसमें 1 साथी की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

इसके साथ ही गुरनाम सिंह चढ़ूनी और उनके कुछ साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसलिए किसानों द्वारा आज टोल प्लाजा पर धरना दिया जा रहा है। किसानों का कहना है कि जब तक गुरनाम सिंह चढ़ूनी और उनके कुछ साथियों को छोड़ा नहीं जाता तब तक यह धरना लगा रहेगा और इसके साथ ही इस टोल प्लाजा को फ्री रखा जाएगा और यहां पर किसी भी वाहन की पर्ची नहीं कटने दी जाएगी।

VIDEO- कांग्रेसी नेता प्रताप सिंह बाजवा को AAP ने दिया 7 दिनों का अल्टीमेटम, देखें वजह

Congress नेता Partap Singh Bajwa को AAP ने दिया 7 दिनों का अल्टीमेटम | Daily Samvad













728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *