Punjab News: लाखों रुपये की लागत से मजबूत होने जा रही है यह सड़कें

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 282 शब्द|📅 07 Jun 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री स.भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की तरफ से क्षेत्र के लोगों की मांग को पूरा करते जीटी रोड टू चावा-समराला वाया रूपा, बगली, दहेरू रोड को मजबूत किया जाएगा।

पंजाब के लोक निर्माण मंत्री स.हरभजन सिंह ईटीओ ने यह जानकारी देते हुए कहा कि यह हल्का खन्ना और समराला का एक बहुत ही महत्वपूर्ण और अधिक यातायात वाला मार्ग है जो हल्का खन्ना को हल्का समराला से जोड़ता है। उन्होंने कहा कि इस सड़क को 481.15 लाख रुपये की अनुमानित लागत से मजबूत करने का काम जल्द ही शुरू किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: वीडियो कॉल पर गर्लफ्रैंड के कपड़े उतरवाए

लोक निर्माण मंत्री ने बताया कि इस सड़क की कुल लंबाई 4.40 किमी और चौड़ाई 5.50 मीटर है। उन्होंने कहा कि यह सड़क जीटी रोड (एनएच-44) और चावा-समराला रोड (ओडीआर-56) को आपस में जोड़ती है।

कैबिनेट मंत्री ने आगे बताया कि यह सड़क पंजाब सरकार की 5054 आर.बी-10 योजना अधीन मंजूरी हो चुकी है और सड़क का काम पूरा होने के बाद 5 साल का रख-रखाव भी इस परियोजना का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और टैंडर अलॉट होने के बाद यह प्रोजैक्ट 6 महीने में पूरा कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब की ग्रामीण सड़कों को शहरों से जोड़ने वाली सड़कों को मजबूत करने के लिए विशेष योजना तैयार की गई है।

VIDEO- कांग्रेसी नेता प्रताप सिंह बाजवा को AAP ने दिया 7 दिनों का अल्टीमेटम, देखें वजह

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *