Raid In Spa Centre: Spa Center में चल रहे गंदे धंधे पर पुलिस की Raid, पुलिस ने युवतियों को पकड़ा

Daily Samvad
2 Min Read
Raid In Spa Center
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 246 शब्द|📅 07 Jun 2023

डेली संवाद चंडीगढ़। Raid In Spa Centre: स्पा सेंटर के आड़ में चल रहे देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने चंडीगढ़ में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चंडीगढ़ के सैक्टर-44 स्थित राग स्पा सेंटर पर रेड की है। पुलिस को गुप्त जानकारी मिली थी कि यहां थाईलैंड से लड़कियों को लाकर स्पा सेंटर के मसाज के नाम पर देह व्यापार करवाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: वीडियो कॉल पर गर्लफ्रैंड के कपड़े उतरवाए

जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की और इसी दौरान पुलिस ने थाईलैंड की चार युवतियों को रेस्क्यू किया है इन युवतियों को पुलिस ने नारी निकेतन में भेज दिया है। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस स्पा सेंटर के मैनेजर बटाला निवासी निखिल और पूजा जोकि रिसेप्शनिस्ट का काम करने वाली बुड़ैल निवासी को भी गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

इसी के साथ ही पुलिस ने सैक्टर-34 थाना पुलिस ने स्पा सेंटर के मालिक बलविंदर सिंह गिल, सह आरोपी दीया, मैनेजर निखिल और रिसेप्शनिस्ट पूजा के खिलाफ मोरल ट्रैफिक एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने निखिल और पूजा को जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने पूजा को न्यायिक हिरासत में और निखिल को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

VIDEO- कांग्रेसी नेता प्रताप सिंह बाजवा को AAP ने दिया 7 दिनों का अल्टीमेटम, देखें वजह

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *