Weather Update Today: पंजाब में ओले और बारिश के बाद बदला मौसम, पढ़ें हिमाचल समेत अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 388 शब्द|📅 07 Jun 2023

डेली संवाद, जालंधर/नई दिल्ली। Weather Update Today: देश के कई हिस्सों में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का खतरा मंडरा रहा है। इसको लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है। चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के लिए अगले 24 घंटे अहम साबित हो सकते हैं, क्योंकि भारत में ये तूफान अगले 24 घंटे में दस्तक दे सकता है।

ये भी पढ़ें: वीडियो कॉल पर गर्लफ्रैंड के कपड़े उतरवाए

उधर, पंजाब में मंगलवार शाम के बाद अमृतसर, बरनाला, फिरोजपुर, गुरदासपुर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, मोगा, संगरूर व तरनतारण आदि जिलों में तेज हवाएं चलने, बिजली चमकने सहित बारिश हुई जिसने तापमान फिर से गिरा दिया है। कई शहरों में ओले भी गिरे हैं।

गत दिवस पंजाब के कई इलाकों में हल्के बादलों के बावजूद तपिश बरकरार रही। मौसम विभाग द्वारा 7 जून को राज्य के ज्यादातर इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की सम्भावना जताई जा रही है लेकिन तापमान में कमी आने की सम्भावना कम ही है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

वहीं, देश के मौसम का मिजाज भी ठीक नहीं है। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में 135 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। उन्होंने मछुआरों के लिए चेतावनी जारी की है और अगले पांच दिनों तक गहरे अरब सागर में नहीं जाने का आग्रह किया है।

इधर, राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में सोमवार रात हुई हल्की बारिश के बाद मौसम का रुख बदला है। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 35.8 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें: सूफी सिंगर ज्योति नूरां के साथियों की जालंधर में गुंडागर्दी

वहीं, हवा में नमी का स्तर 90 से 39 प्रतिशत रहा। सुबह साढ़े आठ बजे तक वर्षा 0.4 मिमी रिकार्ड की गई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार को दिल्ली के कई हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

वहीं, मानसून को लेकर भी संशय की स्थिति की बनी हुई है। मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काइमेट वेदर ने कहा कि केरल में मानसून आठ या नौ जून को प्रवेश कर सकता है। हालांकि, मौसम विभाग ने अभी स्पष्ट तिथि की घोषणा नहीं की है।

VIDEO- कांग्रेसी नेता प्रताप सिंह बाजवा को AAP ने दिया 7 दिनों का अल्टीमेटम, देखें वजह

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *