World Food Safety Day: जानिए क्यों मनाया जाता है विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस, जाने इस दिन का महत्व

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 325 शब्द|📅 07 Jun 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। World Food Safety Day: हर साल 7 जून के दिन विश्व स्वास्थ्य सुरक्षा दिवस (World Food Safety Day) मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मकसद खाद्य सुरक्षा के बारे में खाद्य उत्पादक, उपभोक्ता और सरकार को जागरूक करना है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार हर साल वैश्विक तौर पर 10 में से एक व्यक्ति दूषित खाना खाकर बीमार पड़ता है। कोई देश इससे अछूता नहीं है।

World Food Safety Day: जानिए क्यों मनाया जाता है विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस, जाने इस दिन का महत्व

200 से ज्यादा बीमारियां खाने में बैक्टीरिया, वायरस, पैरासाइट और केमिकल्स की उपस्थिति के कारण होती हैं। इस चलते खाद्य सुरक्षा पर ध्यान देने पर जोर दिया जाता है। इस दिन को मनाने की शुरूआत 2018 में WHO और फूड एंड एंग्रीकल्चर ऑर्गेनाइजेशन (FAO) के द्वारा की गई थी। इस दिन को मनाने की एक वजह लोगों को खाद्य सुरक्षा (Food Safety) के महत्व से अवगत कराना भी है।

ये भी पढ़ें: वीडियो कॉल पर गर्लफ्रैंड के कपड़े उतरवाए

भोजन बर्बाद ना करना और ऐसा खाना उपलब्ध कराना जो स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित हो इस दिन को मनाने से ही जुड़े मुद्दे हैं। विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस 2023 की थीम, ‘खाद्य मानक जीवन बचाते हैं’ है। WHO के अनुसार, विश्व खाद्य दिवस का महत्व केवल एक व्यक्ति या किसी एक वर्ग से नहीं है बल्कि इससे हम सभी जुड़े हुए हैं। WHO का कहना है कि खाद्य सुरक्षा ही सेहत (Health) को सुनिश्चित करती है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

चाहे आप सरकार के लिए काम करते हैं, फूड बिजनेस में हों या फिर खानपान की किसी दुकान में काम करते हों, आपको खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए जिससे खाना खाने वाले के स्वास्थ्य से समझौता ना हो। इसके लिए हाइजीन, प्रोडक्शन, स्टोरेज फेसिलिटी और खाने के दाम सभी का ध्यान रखना आवश्यक होता है। खाना पूरी तरह सुरक्षित होगा तो खाने वाला भी सुरक्षित रह सकेगा।

VIDEO- कांग्रेसी नेता प्रताप सिंह बाजवा को AAP ने दिया 7 दिनों का अल्टीमेटम, देखें वजह

https://youtu.be/uvlBFS5Vykc
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *