Gitanjali Aiyar: नहीं रहीं दूरदर्शन की मशहूर न्‍यूज एंकर गीतांजलि अय्यर, 76 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 283 शब्द|📅 08 Jun 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Gitanjali Aiyar: मशहूर दूरदर्शन न्यूज एंकर गीतांजलि अय्यर (Gitanjali Aiyar) का बुधवार (7 जून) को निधन हो गया है। वह 76 साल की थीं। उन्होंने 30 वर्षों से ज्यादा समय तक दूरदर्शन में काम किया था। अय्यर के निधन से प्रशंसकों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर अय्यर को श्रद्धांजलि देते हुए कई लोग उनके परिवार के प्रति संवेदना जता रहे हैं।

वह राजधानी के तमिल समाज की शिखर शख्सियत थीं। उन्हें अंग्रेजी के शुद्ध उच्चारण के चलते न्यूज रीडर के रूप में खूब ख्याति मिली। उन्होंने ही प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और उनसे पहले संजय गांधी के निधन के समाचार देश-दुनिया को दिए थे। उन्हें इस साल के शुरू में पोंगल के अवसर पर नवभारत टाइम्स ने राजधानी की दस सबसे मशहूर तमिलों की सूची में शामिल किया था।

ये भी पढ़ें: वीडियो कॉल पर गर्लफ्रैंड के कपड़े उतरवाए

गीतांजलि अय्यर ने लगभग आधी सदी पहले 1971 में पहली बार दूरदर्शन के लिए अंग्रेजी का न्यूज बुलेटिन पढ़ा था। उसके बाद वह लगातार तीन दशकों तक दूरदर्शन पर समाचार पढ़ती रहीं।अय्यर को उनके उत्कृष्ट कार्य, उपलब्धियों और योगदान के लिए 1989 में उत्कृष्ट महिलाओं के लिए इंदिरा गांधी प्रियदर्शिनी पुरस्कार भी मिला था।

ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

गीतांजलि ने दूरदर्शन में एंकरिंग के करीब 30 वर्षों के बाद कॉर्पोरेट संचार, सरकारी संपर्क और मार्केटिंग में भी काम किया था। वो भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) में सलाहकार भी बनीं। उन्होंने धारावाहिक “खानदान” में भी काम किया था। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी गीतांजलि अय्यर के निधन पर शोक-संवेदना जताई है।

VIDEO- पंजाब के CM भगवंत मान का नवजोत सिद्धू को करारा जवाब

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *