IT Raid: रियल एस्टेट कारोबारियों और 50 से ज्यादा कालोनाइजरों के घरों-दफ्तरों में इनकम टैक्स की छापेमारी

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 475 शब्द|📅 08 Jun 2023

डेली संवाद, लखनऊ (सूर्य प्रताप सिंह)। IT Raid: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह नगर गोरखपुर में इनकम टैक्स की छापेमारी हुई है। गोरखपुर के बड़े कारोबारी घराने गैलेंट समूह के ठिकानों पर छापेमारी के बाद आयकर विभाग ने करोड़ों रुपये की कर चोरी के मामले में लखनऊ के तीन रियल एस्टेट कारोबारियों के 50 से अधिक ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की है।

आयकर के हाथ कई बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज भी लगे हैं। छह करोड़ रुपये से अधिक नकदी भी बरामद की गई है। लखनऊ में आयकर विभाग की जांच इकाई ने सुबह रियल एस्टेट कंपनी अमरावती, पिनटेल व एक्सेला के अलावा आटोमोबाइल कारोबारी तलवार आटोमूवर्स के ठिकानों के तीस से अधिक ठिकानों पर छापेमारी कर जांच शुरू की गई, जिसके बाद अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी का सिलसिला बढ़ता गया।

ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

लखनऊ, वाराणसी, जौनपुर, नोएडा, दिल्ली, मुंबई व कोलकता में 50 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की गई है। देर रात तक आयकर विभाग की जांच जारी थी। अब तक 60 करोड़ रुपये से अधिक नकदी, बेनामी संपत्तियों, लेनदेन व बड़ी जमीनों के दस्तावेज मिले हैं। इनमें पिनटेल के संचालक रोहित सहाय समाजवादी पार्टी के करीबी बताए जा रहे हैं।

सूत्रों का कहना है कि उनके एक ठिकाने से सपा के बूथवार सर्वे से जुड़े दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। इन बिल्डर के करोबारा में कई आइएएस व आइपीएस के अलावा अन्य संवर्ग के अधिकारियों की काली कमाई का निवेश होने का संदेह है। छापेमारी में बरामद दस्तावेजों के आधार पर छानबीन की जा रही है।

आयकर की टीमों ने रियल एस्टेट कंपनी अमरावती के संचालक रवि पांडेय व रजनीकांत मिश्रा के गोमतीनगर के विपुलखंड स्थित आवास, सुल्तानपुर रोड पर चल रहे बड़े प्रोजेक्ट की साइड व निरालानगर में अमरावती के कार्यालय में भी छापा मारा। इसके अलावा पिनटेल के संचालक रोहित सहाय, एक्सेला बिल्डर व तलवार आटोमूवर्स के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की है।

ये भी पढ़ें: वीडियो कॉल पर गर्लफ्रैंड के कपड़े उतरवाए

सूत्रों के अनुसार एक्सेला के संचालकों में किशोरी लाल गोयल, रवि पांडेय व रजनीकांत मिश्रा शामिल हैं। छापेमारी के दौरान सामने आया है कि इन बिल्डर से जुड़े आनन्द अग्रवाल व उनके बेटे आनन्द अग्रवाल की कई बड़ी जमीनों की जानकारी भी सामने आई है। आनन्द अग्रवाल के अलावा किशोरी लाल के ठिकाननों पर भी छानबीन की गई है।

रवि पांडेय लखनऊ में सुल्तानपुर रोड पर बड़ी आवासीय कालोनी विकसित कर रहे हैं। इसके अलावा कई अन्य बड़े प्रोजेक्ट भी चल रहे हैं। इन प्रोजेक्ट में बड़े अफसरों की काली कमाई के निवेश भी तलाशे जा रहे हैं। एक माह पूर्व आयकर विभाग ने गैलेंट समूह के ठिकानों पर मैराथन छापेमारी की थी। जिसके बाद भी कई बड़े अधिकारियों की काली कमाई रियल एस्टेट कारोबार में खपाए जाने के तथ्य सामने आए थे।

VIDEO- पंजाब के CM भगवंत मान का नवजोत सिद्धू को करारा जवाब

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *