Jalandhar News: जालंधर में 1.50 किलो हेरोइन, 500 ग्राम अफीम, 53000 ड्रग मनी और 1 देसी कट्टा के साथ 5 तस्कर काबू

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 240 शब्द|📅 08 Jun 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर पुलिस को आज नशा तस्करों को पकड़ने में भारी सफलता मिली है। पुलिस ने गुरुनानकपुरा के पास 1.50 किलोग्राम हेरोइन पकड़ी है। वहीं, मैनब्रो चौक के पास 500 ग्राम अफीम बरामद की है। चार नशा तस्कर 1.50 किलोग्राम हेरोइन स्विफ्ट कार नंबर PB 09AM 9550 में ले जा रहे थे।

ये भी पढ़ें: वीडियो कॉल पर गर्लफ्रैंड के कपड़े उतरवाए

पुलिस ने कार में सवार चारों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। DCP हरविंदर सिंह विर्क, ADCP कवंलप्रीत सिंह चाहल ने बताया कि कार की तलाशी के दौरान 53000 रुपए ड्रग मनी, 315 बोर का देसी कट्टा और1 जिंदा रौंद बरामद हुआ है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ACP परमजीत सिंह की अगुवाई में CIA स्टाफ ने रेलवे कॉलोनी गुरु नानकपुरा रोड पर नाकाबंदी के दौरान हेरोइन तस्करों को पकड़ा है। पुलिस ने नशा तस्करी का दूसरा मामला जालंधर के मैनब्रो चौक के पास पकड़ा है। CIA स्टाफ की टीम ने मैनब्रो चौक पर बाइक नंबर PB 08AZ 5119 पर सवार होकर जा रहे एक युवक रोका।

ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

जब उसकी शक के आधार पर तलाशी ली तो 500 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी की पहचान अमनदीप सिंह पुत्र परमजीत सिंह निवासी गांव चिट्टी, लांबड़ा के रूप में हुई है। आरोपी जालंधर में अफीम की सप्लाई देने आया था।

VIDEO- पंजाब के CM भगवंत मान का नवजोत सिद्धू को करारा जवाब

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *