Mukhtaransari: क्या धीरे धीरे खत्म हो रहा है यूपी से माफियाराज? एक-एक कर निपटाए जा रहे गैंगस्टर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 327 शब्द|📅 08 Jun 2023

डेली संवाद, लखनऊ। Mukhtaransari: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार को कोर्ट परिसर में ही संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्या के बाद कई सवाल खड़े हुए हैं। दरअसल, माफिया से नेता बने मुख्तार अंसारी के गिरोह के चार सदस्य और करीबी सहयोगी पिछले पांच वर्षों में न्यायिक हिरासत में मारे गए हैं। सभी हत्याएं अजीब परिस्थितियों में हुईं हैं।

Mukhtaransari: क्या धीरे धीरे खत्म हो रहा है यूपी से माफियाराज? एक-एक कर निपटाए जा रहे गैंगस्टर

लखनऊ की एक अदालत में बुधवार को गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की हत्या कर दी गई। जरायम की दुनिया में कभी मुख्तार अंसारी की तूती बोलती थी। उसके एक इशारे भर की देर होती थी और उसके शार्प शूटर कत्लेआम मचा देते थे। लेकिन बदलते वक्त और हालात में उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि आसपास के राज्यों से मुख्तार अंसारी के माफिया राज का साम्राज्य खत्म करना शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें: वीडियो कॉल पर गर्लफ्रैंड के कपड़े उतरवाए

हालात यह हो गए कि उसके सभी फायर पावर एक-एक करके खत्म होने लगे। बीते कई दशकों से मुख्तार अंसारी के साथ जुड़े रहे उसके शार्प शूटर जीवा की कोर्ट में सरेआम हत्या के बाद मुख्तार अंसारी का बचा खुचा सपोर्ट भी नेस्तनाबूद हो गया। यूपी में राजनीति और जरायम की दुनिया को मजबूती से समझने वाले एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि लगातार खत्म हो रहे अंसारी के गुर्गों से अब उसका साम्राज्य पूरी तरह से खत्म हो चुका है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

मुख्तार अंसारी के जेल में रहने के साथ ही बाराबंकी जेल में बंद रहे जीवा ने उसके इशारे पर ना सिर्फ हत्याएं की, बल्कि धन उगाही और जरायम की दुनिया के वह सभी अपराध करता रहा। इससे पहले 15 अप्रैल को प्रयागराज के एक अस्पताल में रूटीन मेडिकल चेकअप के लिए ले जाते समय माफियाओं भाइयों अतीक अहमद और खालिद अज़ीम उर्फ अशरफ की हत्या भी पुलिस हिरासत में हुई थी।

VIDEO- पंजाब के CM भगवंत मान का नवजोत सिद्धू को करारा जवाब

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *