Punjab Vigilance: विजिलेंस ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेता सेनेटरी इंस्पेक्टर रंगे हाथों गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 260 शब्द|📅 08 Jun 2023

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab Vigilance: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहीम चलाई हुई है और इसी मुहीम के चलते आज विजिलेंस ब्यूरो ने नगर निगम लुधियाना जोन-डी में तैनात सेनेटरी इंस्पेक्टर जितिंदर विज को 4000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें: वीडियो कॉल पर गर्लफ्रैंड के कपड़े उतरवाए

इस संबंध में जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त सफाई निरीक्षक को टावर कॉलोनी, निकट अनाज मंडी, लुधियाना निवासी माही राम की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है इस संबंध में और जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि उक्त शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से संपर्क किया और आरोप लगाया कि वह बस स्टैंड लुधियाना के पास कचरे के ढेर से कांच की बोतलें, प्लास्टिक और लोहे का सामान इकट्ठा करता था।

ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

वहीँ उक्त सफाई निरीक्षक ने उससे ये बेकार सामान एकत्र करने के बदले उससे15 हजार रुपए प्रति माह की रिश्वत मांगता था। शिकायतकर्ता ने आगे कहा कि उक्त आरोपी उससे रिश्वत की पहली किश्त के रूप में 8,000 रुपये पहले ही ले चुका है अब और पैसे की मांग कर रहा है।

प्रवक्ता ने बताया कि आरोपों की जांच के बाद लुधियाना रेंज की विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से रिश्वत की दूसरी किस्त के रूप में 4000 रुपये लेते हुए उक्त इंस्पेक्टर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

VIDEO- पंजाब के CM भगवंत मान का नवजोत सिद्धू को करारा जवाब

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *