Weather Update Today: पंजाब समेत इन राज्यों में मानसून को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया शैड्यूल, पढ़ें देश के मौसम का मिजाज

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 320 शब्द|📅 08 Jun 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Weather Update Today: मौसम विभाग ने आज मौसम का हाल जारी कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक देश में जारी भीषण गर्मी से जल्द ही राहत मिल सकती है। वीरवार को केरल में मानसून दस्तक दे सकता है, जिससे बारिश के आसार बनेंगे और हीटवेव की समस्या से थोड़ी राहत महसूस होगी।

मौसम विभाग ने बताया कि अगले 48 घंटे में केरल में मानसून पहुंच सकता है। केरल में मानसून के एक जून तक पहुंच जाता है, लेकिन इस साल एक सप्ताह से अधिक की देरी से आगे बढ़ रहा है। दो जून को बंगाल की खाड़ी में मानसून ठहर गया था, जिससे भारत में मानसून के पहुंचने में विलंब हो रहा है।

ये भी पढ़ें: वीडियो कॉल पर गर्लफ्रैंड के कपड़े उतरवाए

उधर, चक्रवात तूफान ‘बिपारजॉय’ काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवाती तूफान ‘बिपारजॉय’ अगले 12 घंटों के दौरान पूर्व-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा। मौसम विभाग ने बताया कि देश के पश्चिमी राज्यों में आज हल्की बारिश हो सकती है।

पंजाब में फिलहाल मौसम बढ़िया बना रहेगा। उत्तर भारत में फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही है। बिहार, झारखंड, बंगाल और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले तीन-चार दिनों तक हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी और लोगों को अभी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। हालांकि, चार पांच दिनों के बाद मौसम बदलने और बारिश होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

इससे पहले, मई के मध्य में आईएमडी ने कहा था कि मानसून चार जून तक केरल पहुंच सकता है। मालूम हो कि पिछले साल 29 मई, 2021 में तीन जून, 2020 में एक जून, 2019 में आठ जून और 2018 में 29 मई को मानसून भारत में पहुंचा था।

VIDEO- पंजाब के CM भगवंत मान का नवजोत सिद्धू को करारा जवाब

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *