Bhagwant Mann Vs Sidhu: सीएम पर भड़कीं नवजोत कौर, कहा- मान साहब जिस कुर्सी पर आप बैठे हैं, उसे बड़े भाई ने गिफ्ट में दिया

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 391 शब्द|📅 09 Jun 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Bhagwant Mann Vs Sidhu: सीएम भगवंत मान और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू (Bhagwant Mann Vs Sidhu) के बीच चल रही जुबानी जंग शांत होती नहीं दिख रही। अब मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में नवजोत सिद्धू की पत्नी डॉक्टर नवजोत कौर की भी एंट्री हो गई है। डॉक्टर नवजोत कौर ने सीएम पर बड़ा जुबानी हमला बोला है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

उन्होंने CM मान को मिली मुख्यमंत्री की कुर्सी पर तंज कस दिया है। डॉ. नवजोत कौर के अनुसार यह कुर्सी CM मान को नवजोत सिंह सिद्धू के कारण मिली है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि- सीएम, भगवंत मान; चलिए आज मैं आपके खजाने में छिपे हुए एक रहस्य पर से पर्दा उठाती हूं। आपको पता होना चाहिए कि जिस सम्माननीय कुर्सी पर आप बैठे हैं, वह आपके बड़े भाई नवजोत सिद्धू ने आपको उपहार में दी है। आपके अपने सबसे वरिष्ठ नेता ने चाहा था कि नवजोत पंजाब का नेतृत्व करें।

https://twitter.com/DrDrnavjotsidhu/status/1666978229326950403?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1666978229326950403%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=about%3Asrcdoc

केजरीवाल ने हमारे राज्य के लिए उनके जुनून के बारे में जानते हुए विभिन्न चैनलों के माध्यम से पंजाब का नेतृत्व करने के लिए उनसे संपर्क किया। सिर्फ इसलिए कि वह अपनी पार्टी के साथ विश्वासघात नहीं करना चाहते थे और सोचते थे कि जब पंजाब के उत्थान की रणनीति की बात आती है तो 2 मजबूत दिमाग वाले लोग आपस में भिड़ सकते हैं, उन्होंने आपको मौका दिया।

उनकी एकमात्र चिंता पंजाब का कल्याण है और उन्होंने इसके लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया है। आप सत्य के मार्ग पर चलते हैं और वह आपका समर्थन करेगा, लेकिन जिस क्षण आप विचलित होंगे वह आपको दाएं और बाएं निशाना बनाएगा। स्वर्णिम पंजाब राज्य उनका सपना है और वह इसे 24 घंटे जीते हैं।

ये भी पढ़ें: वीडियो कॉल पर गर्लफ्रैंड के कपड़े उतरवाए

यहां हम आपको बता दे कि यह विवाद नवजोत सिंह सिद्धू के सीएम भगवंत मान की दो शादियां करने के बयान के बाद से शुरू हुआ है। जिसके बाद सीएम भगवंत मान ने भी उनके पिता पर सवाल उठाए थे। अब जमकर दोनों एक दूसरे से तरह तरह के सवाल पर सवाल कर रहे हैं। इस मामले के बीच अब नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर भी आ चुकी हैं।

VIDEO- पंजाब के CM भगवंत मान का नवजोत सिद्धू को करारा जवाब

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *