Jalandhar News: पंजाब के मशहूर सिंगर का जीजा निकला साइकिल चोर, गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के मशहूर सिंगर (Indian singer) का रिश्तेदार चोर निकला। सिंगर के इस रिश्तेदार को पुलिस ने साइकिल चोरी करते गिरफ्तार किया है। खबर है कि यह रिश्तेदार सिंगर का जीजा है, जो चोर गिरोह का आका है और साइकिल चोरी के साथ साथ कई तरह की चोरियां करता था।

दरअसल पुलिस डिवीजन नं. 3 की पुलिस ने चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 3 चोरों को गिरफ्तार किया है। इन चोरों में एक चोर सिंगर का जीजा भी शामिल बताया जा रहा है। पुलिस ने इनसे चोरी के 3 मोटरसाइकिल, 4 महंगे साइकिल, 35 डिब्बे चप्पल, 2 एल.ई.डी. टीवी, साइकिल रेहड़ी, ताले तोड़ने के औजार बरामद किए हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

गिरफ्तार चोरों की पहचान जौन कुमार उर्फ जौनी पुत्र काला साईं मॉडल हाऊस, राजेश कुमार उर्फ देसी पुत्र गोबिंद राय निवासी किराएदार नजदीक माता रानी चौक, अमनदीप सिंह उर्फ मोनू पुत्र सुखपाल सिंह निवासी रामेश्वर कालोनी के रूप में हुई है। इनका एक साथ और है और है जोकि अभी फरार बताया जा रहा है जिसका नाम साथी अरुण कुमार पुत्र काला साईं है।

ये भी पढ़ें: वीडियो कॉल पर गर्लफ्रैंड के कपड़े उतरवाए

पुलिस ने बताया कि विवेक सहगल पुत्र सुशील सहगल निवासी 66 फुटी रोड ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनकी साइकिलों की दुकान है। 4-5 जून की रात को अज्ञात चोरों ने उनकी दुकान से काफी सामान चुरा लिया है, जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जांच के दौरान पुलिस ने जौन, अमनदीप सिंह उर्फ सोनू जो मशहूर सिंगर मास्टर सलीम का जीजा व राजेश को गिरफ्तार किया है।

VIDEO- पंजाब के CM भगवंत मान का नवजोत सिद्धू को करारा जवाब

CM Bhagwant Mann ने धो डाला | कहा- कोई दूसरी पत्नी का बेटा, तो किसी का दूसरा बाप | Daily Samvad













728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *