Punjab News: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 17000 किलो लाहन सहित 320 लीटर नाजायज शराब बरामद

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 357 शब्द|📅 09 Jun 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के आबकारी विभाग की तरफ से पिछले दो दिनों के दौरान ज़िला होशियारपुर के दसूहा इलाके में नाजायज शराब के विरुद्ध शुरु की गई व्यापक तलाशी मुहिम के दौरान 17000 किलो लाहन, 320 लीटर नाजायज शराब, 1 किश्ती, 4 लोहे के ड्रम, 25-25 लीटर के 8 प्लास्टिक केन और 4 पतीले बरामद किए गए हैं।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए आबकारी विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि कराधान और आबकारी मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा के दिशा-निर्देशों पर मुख्यालय से आबकारी विभाग की टीमें, होशियारपुर रेंज के आबकारी अधिकारी और आबकारी पुलिस मुलाजिमों को दसूहा, ज़िला होशियारपुर में ब्यास दरिया के किनारे स्थित इलाके में नाजायज शराब की तलाशी के लिए तैनात किया गया था।

ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

प्रवक्ता ने आगे बताया कि यह तलाशी मुहिम वित्त कमिश्नर कराधान विकास प्रताप और आबकारी कमिश्नर वरुण रूज़म की सीधी निगरानी अधीन चलाया गया। प्रवक्ता ने बताया कि इस तलाशी मुहिम के दौरान दसूहा के टेरक्याना, कथाना, बडाईआं, धनोआ, सैदपुर और भीखोवाल गाँवों के पूरे क्षेत्र का मुकम्मल नक्शा तैयार करके करीब 7 किलोमीटर क्षेत्र की पैदल और किश्तियों के प्रयोग से तलाशी की गई।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि तलाशी के दौरान पता लगा कि शराब तस्करों की तरफ से गहरे गड्ढे खोद कर लाहन की ग़ैर-कानूनी निकासी करने के लिए ऐसा छिपा ढंग अपनाया जा रहा था जिसका पता लगाना आसान नहीं था। उन्होंने कहा कि इस दौरान डॉग सकुऐड के तीन कुत्तों जिनमें एक लेब्राडोर और दो बैलजियन मैलीनोइस थे, ने इन भट्टियों को सूँघ कर ढूँढने के दौरान असाधारण ट्रेनिंग के हुनर का प्रदर्शन किया।

ये भी पढ़ें: वीडियो कॉल पर गर्लफ्रैंड के कपड़े उतरवाए

इस दौरान कराधान और आबकारी मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि आबकारी विभाग के अधिकारियों की तरफ से नाजायज शराब को रोकने के लिए व्यापक स्तर पर क्षेत्रीय स्तर पर तलाशी मुहिम चलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि विभाग ने आबकारी से सम्बन्धित अपराधों सम्बन्धी शिकायतें प्राप्त करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 9875961126 भी शुरू किया है।

VIDEO- पंजाब के CM भगवंत मान का नवजोत सिद्धू को करारा जवाब

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *