Punjab News: केंद्र सरकार ने खरीफ की फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ाकर देश के किसानों को दी बड़ी सौगात- राजेश बाघा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 440 शब्द|📅 09 Jun 2023

डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश महासचिव राजेश बाघा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी में की गई बढ़ौतरी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कृषि मंत्री नरिंदर सिंह तोमर का धन्यवाद करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने खरीफ की फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाकर देशभर के किसानों को बड़ी सौगात दी है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

अब केंद्र की भाजपा सरकार इसी रेट पर किसानों से खरीफ की फसल खरीदेगी। राजेश बाघा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी की बैठक में खरीफ की फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। उन्होंने कहा कि पिछले 9 वर्षों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार किसानों के हित में काम कर रही है।

हमने लागत से 50 फीसदी ऊपर एमएसपी देना शुरू किया, जो आज भी निरन्तर जारी है। राजेश बाघा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने खरीफ की 14 फसलों समेत 17 फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ा दिया है। फसल वर्ष 2022-23 के लिए धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 100 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। तिल के न्यूनतम समर्थन मूल्य में कुल 523 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

ये भी पढ़ें: वीडियो कॉल पर गर्लफ्रैंड के कपड़े उतरवाए

जबकि सूरजमुखी के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 385 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। कपास के मूल्य के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 354 रुपये की वृद्धि की गई है। सोयाबीन के समर्थन मूल्य में 350 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। उड़द, मूंगफली, अरहर के दाम में 300 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। इस बार मक्के का एमएमपी पिछले साल के मुकाबले 92 रुपए ज्यादा है।

ज्वार पर 232 और रागी पर 201 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। सामान्य धान और ग्रेड ए धान पर 100 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने कहा कि पिछले नौ वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘बीज से बाजार तक’ के सपने पर आधारित भारतीय कृषि को एक नई गति मिली है और यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी।

पिछले नौ वर्षों में, भारतीय कृषि क्षेत्र से संबंधित पूरी प्रणाली में व्यापक बदलाव आया है, जिसने इसे आधुनिक, वैज्ञानिक और समृद्ध बनाया है। आज भारतीय किसान ना केवल भारत के लिए खेती कर रहे हैं बल्कि पूरी दुनिया को भारतीय उत्पादों के लिए एक बड़े बाजार के रूप में देख रहे हैं।

VIDEO- पंजाब के CM भगवंत मान का नवजोत सिद्धू को करारा जवाब

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *