Punjab Vigilance: विजिलेंस ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेता ASI रंगे हाथों काबू

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 266 शब्द|📅 09 Jun 2023

डेली संवाद, मलेरकोटला। Punjab Vigilance: राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चल रही मुहिम के अंतर्गत पंजाब विजीलैंस ब्यूरो की तरफ से थाना सिटी-2 मलेरकोटला में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर (ए.एस.आई) दिलबर खान (नंबर 1479/संगरूर) को 35,000 रुपए रिश्वत लेते हुए काबू किया है।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पुलिस मुलाज़िम को मुहम्मद यामीन निवासी मोहल्ला मिलख, मलेरकोटला की शिकायत पर काबू किया गया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

इस सम्बन्धी और जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो लुधियाना रेंज के आर्थिक अपराध विंग के पास पहुँच करके दोष लगाया कि उक्त पुलिस मुलाज़िम ने उससे रिश्तेदारों के झगड़े सम्बन्धी दर्ज केस में समझौता करवाने और हाई कोर्ट में केस रद्द करवाने के लिए बयान देने के बदले 45,000 रुपए रिश्वत की माँग की थी।

ये भी पढ़ें: वीडियो कॉल पर गर्लफ्रैंड के कपड़े उतरवाए

शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि उक्त ए. एस. आई. रिश्वत की पहली किश्त के तौर पर 10,000 रुपए पहले ही ले गया था। प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक जांच के उपरांत विजीलैंस रेंज लुधियाना के आर्थिक अपराध विंग की टीम ने उक्त पुलिस मुलाज़िम को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में शिकायतकर्ता से 35,000 रुपए रिश्वत लेते हुए मौके पर काबू कर लिया।

इस ए. एस. आई. के खिलाफ थाना विजीलैंस ब्यूरो आर्थिक अपराध शाखा लुधियाना रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है और मामले की आगे जांच जारी है।

VIDEO- पंजाब के CM भगवंत मान का नवजोत सिद्धू को करारा जवाब

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *