डेली संवाद, चंडीगढ़। Realme 11 Pro 5G: Realme ने भारतीय बाजार में दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। दोनों ही स्मार्टफोन Realme 11 Pro सीरीज का हिस्सा है। कंपनी ने इसमें Realme 11 Pro 5G और Realme 11 Pro+ 5G को लॉन्च किया है। जहां प्रो वेरिएंट में यूजर्स को 108MP का कैमरा मिलता है। वहीं प्लस वेरिएंट में कंपनी ने 200MP के मेन लेंस वाला कैमरा सेटअप दिया है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप
इन स्मार्टफोन्स को ब्रांड पहले ही चीनी मार्केट में लॉन्च कर चुका है। डिजाइन के मामले में कंपनी ने काफी ज्यादा काम किया है। इसमें आपको लेदर फिनिश वाला बैक पैनल मिलता है। वहीं फोन दमदार बैटरी के साथ आता है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और इनके फीचर्स।
Realme 11 Pro सीरीज की कीमत और सेल
Realme 11 Pro को कंपनी ने तीन कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च किया है। इसके 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये है। वहीं 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है। इसका 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट 27,999 रुपये है। ये फोन 16 जुलाई को Realme.com, Flipkart.com और रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
ये भी पढ़ें: वीडियो कॉल पर गर्लफ्रैंड के कपड़े उतरवाए
वहीं Realme 11 Pro+ 5G को कंपनी ने दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसका बेस वेरिएंट 8GB RAM + 256GB स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत 27,999 रुपये है। 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है। इसकी सेल 15 जुलाई से होगी। दोनों ही स्मार्टफोन्स दो फिनिश और तीन कलर ऑप्शन में आते हैं।
VIDEO- पंजाब के CM भगवंत मान का नवजोत सिद्धू को करारा जवाब








