Bihar Police Vacancy 2023: बिहार पुलिस में निकली कांस्टेबल के पदों पर भर्ती, जाने कब है आवेदन की आखिरी तारीख

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 327 शब्द|📅 10 Jun 2023

डेली संवाद, बिहार। Bihar Police Vacancy 2023: बिहार पुलिस (Bihar Police Vacancy) में शामिल होने की चाह रखने वाले उम्मीदवारों के लिए ख़ुशी की खबर सामने आ रही है। खबर है कि बिहार सरकार ने केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने बिहार पुलिस में कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 21391 काॅन्‍स्टेबलों की भर्ती की जाएगी।

ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

12वीं पास युवा 20 जून से 20 जुलाई तक csbc.bih.nic.in पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकता है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 20 जुलाई 2023 है। आपको बता दे कि लिखित परीक्षा के आधार पर ही चयन किया जाएगा उसके बाद जो उम्मीदवार परीक्षा पास कर लेंगे उनका फिजिकल टेस्ट होगा। चयन की मेरिट लिस्ट फिजिकल टेस्ट में प्राप्त अंको से ही बनेगी।

ये भी पढ़ें: वीडियो कॉल पर गर्लफ्रैंड के कपड़े उतरवाए

कॉन्‍स्टेबल भर्ती के लिए उम्मीदवारों का इंटर पास होना अनिवार्य है। भर्ती के लिए सामान्य (अनारक्षित) वर्ग के पुरुषों और महिलाओं के लिए न्यूनतम उम्र 18 साल है। वहीं, अधिकतम उम्र 25 वर्ष रखी जाएगी। आपको बता दे कि अन्य राज्य के युवा भी भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है लेकिन उन्हें आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा। लिखित परीक्षा में 30 फीसदी से कम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी फिजिकल टेस्ट के लिए असफल घोषित किए जाएंगे।

कैसा होगा परीक्षा पैटर्न

कॉन्‍स्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी। प्रश्न-पत्र हल करने के लिए दो घंटे का समय होगा। कुल 100 प्रश्न होंगे। जिसमें प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाएगा।लिखित परीक्षा का स्तर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की 10वीं कक्षा (Matric) अथवा उसके समकक्ष स्तर का होगा।

लिखित परीक्षा में हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान (इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र, अर्थशास्त्र), विज्ञान ( भौतिकी, रसायन शास्त्र, प्राणि विज्ञान, वनस्पति विज्ञान) और सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक मामले से संबंधित वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे।

VIDEO- पंजाब के CM भगवंत मान का नवजोत सिद्धू को करारा जवाब

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *