Fire breaks out at Kamla Market: सबसे व्यस्त बाजार में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची 10 फायर की गाड़ियां

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 226 शब्द|📅 10 Jun 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Fire breaks out at Kamla Market: दिल्ली से बड़ी खबर है। दिल्ली के कमला मार्केट में भीषण आग लग गई है। इस आग के बाद इलाके में अफरातफरी मची हुई है। आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया गया है। कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं लग पाया है।

ये भी पढ़ें: वीडियो कॉल पर गर्लफ्रैंड के कपड़े उतरवाए

जानकारी के मुताबिक, इस आग की घटना से अभीतक किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। दमकल अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल आग कंट्रोल में है। इससे पहले दिल्ली में शुक्रवार रात को द्वारका सेक्टर-10 स्थित नौ मंजिला सीजीएचएस मास अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल पर भी भीषण आग लग गई थी।

ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

इस भीषण आग से एक बुजुर्ग की झुलसकर मौत हो गई थी। आग से झुलसे मृतक की पहचान सधन चंद्रा (85) के रूप में हुई है। इस आग की घटना के समय उनकी बेटी व दामाद बाजार गए थे और वे घर में अकेले थे। वह चलने-फिरने में अधिक सक्षम नहीं थे। यही कारण है कि घटना के दौरान वह घर के बाहर नहीं भाग पाए।

VIDEO – पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, अब ठगी करने वालों को 10 साल की सजा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *