IND VS AUS Live Score: इंडिया की दूसरी पारी शुरू, 6 ओवर में बनाए 28 रन, देखें WTC Final का LIVE Score

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 378 शब्द|📅 10 Jun 2023

नई दिल्ली। IND VS AUS Live Score: Live Score India Vs Australia WTC Final 2023 Day 4, भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच आज डब्‍ल्‍यूटीसी फाइनल के चौथे दिन का खेल शुरू हो गया है। ऑस्‍ट्रेलिया की पहली पारी 469 रन के जवाब में भारत ने पहली पारी में 296 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी 270 रन पर घोषित कर दी है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

चौथे दिन के दूसरे सत्र में ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी 8 विकेट के नुकसान पर 270 रन पर घोषित कर दी। भारत को चैंपियन बनने के लिए 444 रन बनाने हैं। भारत की दूसरी पारी जारी है। बता दें कि ऑस्‍ट्रेलिया की पहली पारी 469 रन के जवाब में भारत की पहली पारी 296 रन पर सिमट गई।

ऑस्ट्रेलिया को 173 रन की बढ़त मिली थी। तीसरे दिन के खेल की शुरुआत भारत ने 151/5 के स्कोर से आगे खेला शुरू किया। केएस भरत जल्द ही आउट हो गए। इसके बाद शार्दुल ठाकुर और अजिंक्य रहाणे के बीच 7वें विकेट के लिए 109 रन की साझेदारी हुई। रहाणे 89 रन बनाकर आउट हुए।

ये भी पढ़ें: वीडियो कॉल पर गर्लफ्रैंड के कपड़े उतरवाए

रहाणे आउट होने के बाद भारतीय टीम ज्यादा देर तक टिक नहीं सकी। हालांकि, शार्दुल ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया। भारत ने मैच के दौरान फॉलोऑन के खतरे को भी टाला। पैट कमिंस को तीन विकेट मिला। भारत 296 रन पर ऑल आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी की शुरुआत की। सिराज ने डेविड वॉर्नर को आउट कर टीम को पहला झटका दिया। उमेश यादव ने उस्मान ख्वाजा को आउट किया। जडेजा ने स्मिथ और ट्रैविस हेड का विकेट लिया।

भारत और ऑस्‍ट्रेलिया की प्‍लेइंग 11 (WTC Final Ind Vs Aus Playing 11)

भारत की प्‍लेइंग 11 (WTC India Playing 11) – रोहित शर्मा (कप्‍तान), शुभमन गिल, चेतेश्‍वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्‍य रहाणे, रवींद्र जडेजा, केएस भरत, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, मोहम्‍मद शमी और मोहम्‍मद सिराज।

ऑस्‍ट्रेलिया की प्‍लेइंग 11 (WTC Australia Playing 11) – डेविड वॉर्नर, उस्‍मान ख्‍वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्‍टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, कैमरन ग्रीन, एलेक्‍स कैरी, पैट कमिंस (कप्‍तान), मिचेल स्‍टार्क, नाथन लियोन और स्‍कॉट बोलैंड।

VIDEO – पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, अब ठगी करने वालों को 10 साल की सजा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *