डेली संवाद, लुधियाना। Loot In Punjab: पंजाब के जिले लुधियाना से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि लुधियाना में करोड़ों की लूट हो गयी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह लूट लुधियाना के लोधी नगर में स्थित सी.एम.एस. कंपनी (सिक्योरिटी कंपनी) के स्ट्रोंग रूम में हुई है।
ये भी पढ़ें: वीडियो कॉल पर गर्लफ्रैंड के कपड़े उतरवाए
बताया जा रहा है कि लूटेरों ने देर रात सी.एम.एस. कंपनी के स्ट्रोंग रूम में हथियारों के साथ घुस गए जिसके बाद उन्होंने कर्मचारियों को पहले हथियारों के दम पर बंधक बनाया उसके बाद वहां से सारा कैश लूट के फरार हो गए। बताया जा रहा है कि लूटेरों द्वारा वहां से करोड़ों की कैश को लूटा गया है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप
यहां हम आपको बता दे कि उक्त एजेंसी अलग-अलग बैंकों से कैश इकट्ठा करके ए.टी.एम. में जमा करवाती है। वहीं लूट कोई जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गयी है पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आस पास लगे CCTV को खंगाला जा रहा है।