Punjab Weather Update: पंजाब में भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में जमकर बरसेंगे बादल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 239 शब्द|📅 10 Jun 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: इस बार जून के महीने में देश के अलग-अलग राज्यों में बारिश हो रही है। पंजाब में इन दिनों बारिश से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक बार फिर पारा चढ़ने लगा है। रविवार से दिन और रात के तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है।मिली जानकारी के मुताबिक आने वाले दिनों में पारा 45 डिग्री के पार जाएगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

अब मौसम विभाग ने 12 और 13 जून को पंजाब के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिनों तक राज्य में बारिश की संभावना है। लेकिन रविवार को पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि 11 और 12 जून को कई जगहों पर तेज हवा के साथ बारिश होगी। इससे पारा दो से तीन डिग्री तक लुढ़क सकता है।

ये भी पढ़ें: वीडियो कॉल पर गर्लफ्रैंड के कपड़े उतरवाए

मौसम विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार जून के तीसरे सप्ताह में पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन और फिरोजपुर, मोगा, फरीदकोट, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मालवा के मनसा में बारिश होने की संभावना है। इसी तरह अमृतसर, तरनतारन और मालवा के कपूरथला और दोआबा के जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, फरीदकोट, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, मनसा, लुधियाना और बरनाला में बारिश हो सकती है।

VIDEO – पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, अब ठगी करने वालों को 10 साल की सजा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *