Master Saleem: पंजाबी सिंगर मास्टर सलीम ने हाथ जोड़कर माफी मांगी, पढ़ें पूरा मामला

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 535 शब्द|📅 10 Jun 2023

डेली संवाद, जालंधर। Master Saleem: पंजाब के मशहूर सिंगर मास्टर सलीम को हाथ जोड़कर आखिरकार माफी मांगनी पड़ी। सिंगर मास्टर सलीम ने सांसी समाज से माफी मांग कर मामले को खत्म करने की कोशिश की है। माफी मांगने को लेकर मास्टर सलीम ने एक वीडियो जारी किया है। सोशल मीडिया में वीडियो जारी करते हुए उन्होंने सांसी समाज से माफी मांगी है।

सांसी समाज के बारे में गलत और आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर चर्चा में आए सूफी गायक मास्टर सलीम ने जालंधर शहर में प्रदर्शन होते ही माफी मांग ली है। सांसी समाज ने आज मास्टर सलीम के खिलाफ पुलिस थाना डिवीजन नंबर एक के बाहर प्रदर्शन किया और कहा था कि मास्टर सलीम माफी मांग लें नहीं तो वह उनके खिलाफ केस दर्ज करवाएंगे।

ये भी पढ़ें: वीडियो कॉल पर गर्लफ्रैंड के कपड़े उतरवाए

मास्टर सलीम ने किसी भी प्रकार के विवाद से बचने के लिए प्रदर्शन के दौरान पहले सांसी समाज के लोगों को फोन पर संपर्क करने की कोशिश की। लेकिन प्रदर्शन के दौरान मास्टर सलीम का फोन नहीं उठाया। इसके बाद मास्टर सलीम ने अपनी एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की और कहा कि यदि उनसे कुछ बोला गया है तो वह माफी मांगते हैं।

मास्टर सलीम ने अपने वीडियो मैसेज में कहा है कि उन्होंने सिर्फ एक व्यक्ति के बारे में कहा था। लेकिन उनकी ऑडियो को इस तरह से पेश किया गया जैसे सारे समाज के बारे में उन्होंने कुछ कहा हो। सलीम ने कहा कि मैं सांसी समाज का बच्चा हूं , सांसी समाज उनकी बहुत इज्जत करता है। वह भी पूरी रिस्पेक्ट करते हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी को ठेस पहुंची है तो वह माफी मांगते हैं।

जालंधर में मास्टर सलीम के खिलाफ सांसी समुदाय ने आज मोर्चा खोला था। लोगों ने शनिवार को मास्टर सलीम के खिलाफ प्रदर्शन किया और पुलिस थाना डिवीजन नंबर एक में शिकायत दी थी। सांसी समुदाय के लोगों का कहना है कि मास्टर सलीम का अपने घर में कोई विवाद चल रहा है। उस विवाद में उन्होंने सांसी समुदाय को अपशब्द और गालियां निकाली हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

उनकी जाति उनकी पहचान है। उनकी जाति के बारे में कोई अपशब्द कहेगा तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।सांसी समाज के नेताओं ने मास्बोटर सलीम को चेतावनी दी थी कि वह माफी नहीं मांग लें अन्यथा उनके खिलाफ FIR दर्ज कराएंगे।

सांसी समुदाय के प्रधान सुरिंदर सिंह काहलों ने कहा कि वेरका मिल्क प्लांट के पीछे बनी इंदिरा कॉलोनी में सांसी समुदाय की लड़की मास्टर सलीम के परिवार में विवाहित है। परिवार में मास्टर सलीम की पत्नी का सांसी समुदाय से विवाहित लड़की के बीच आए दिन कलेश रहता है। मास्टर सलीम और उनकी पत्नी ने दोनों सांसी समुदाय को गालियां निकालते हैं।

दोनों का गालियां निकालने का वीडियो भी उनके पास है। समुदाय के ही दीपक ने कहा कि उनके परिवार में क्या चल रहा है क्या नहीं वह अपने घर में बैठकर सारे मसले को सुलझाएं, लेकिन किसी की जाति को गालियां देना कहां तक उचित है। उन्होंने कहा कि मास्टर सलीम तुरंत प्रभाव से इसके लिए माफी मांगे।

VIDEO – पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, अब ठगी करने वालों को 10 साल की सजा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *