Wrestlers Protest: बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी पर अड़े पहलवान, सरकार को 15 जून तक का अल्टीमेटम

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 265 शब्द|📅 10 Jun 2023

डेली संवाद, सोनीपत। Wrestlers Protest: पहलवानों के समर्थन में शनिवार (10 जून) को सोनीपत में महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में तय हुआ कि अगर 15 जून तक सरकार फैसला नहीं लेती है तो अगली रणनीति की घोषणा की जाएगी। इस दौरान साक्षी मलिक ने कहा कि भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें: जालंधर में VISA Helpline पर 22 लाख रुपए ठगने का आरोप

साक्षी मलिक ने कहा, ‘अगर बृजभूषण सिंह बाहर रहेंगे तो डर का माहौल बन जाएगा। हमें लोगों का समर्थन मिल रहा है। हम सच्चाई के लिए लड़ रहे हैं। उधर, महापंचायत में बजरंग पुनिया ने कहा कि यह बहन-बेटियों के सम्मान का मामला है। हम पूरे मन से इस आंदोलन में शामिल हुए हैं, कोई राजनीति नहीं कर रहा है। पुनिया ने कहा कि इस मुद्दे पर चर्चा होनी चाहिए। 15 जून तक समाधान निकला तो जंतर-मंतर पर फिर से धरना देंगे।

ये भी पढ़ें: वीडियो कॉल पर गर्लफ्रैंड के कपड़े उतरवाए

इस बीच पहलवान साक्षी मलिक ने कहा कि हम एशियन गेम्स तभी खेलेंगे जब यह पूरा मामला सुलझ जाएगा। पहलवान यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

सोनीपत में हुई महापंचायत के दौरान बजरंग पुनिया ने दावा किया कि सभी खाप पंचायतें और किसान संगठन अगले फैसले को लेकर उनके आह्वान का इंतजार कर रहे हैं। बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा।

VIDEO – पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, अब ठगी करने वालों को 10 साल की सजा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *