Jalandhar News: विधायक रमन अरोड़ा ने जिस ट्यूबवेल को कल उद्घाटन कर चालू करवाया था, उसी ट्यूबवेल के पास फोटो खिंचवा कर पूर्व कौंसलर ने क्रेडिट लेने की कोशिश की

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 418 शब्द|📅 11 Jun 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जो काम कांग्रेस सरकार में विधायक रहते राजिंदर बेरी और वार्ड कौंसलर नहीं करवा सके, उसे आम आदमी पार्टी के विधायक बनने के बाद रमन अरोड़ा के सहयोग से दीनानाथ प्रधान ने महज कुछ दिनों में कर दिखाया। भारत नगर मार्केट में कमल विहार रेलवे फाटक के पास नए ट्यूबवेल का उद्घाटन 10 जून कर दिया। इससे घबराए कांग्रेसी नेता और पूर्व कौंसलर ने आज कुछ लोगों के साथ मिलकर दोबारा उसी ट्यूबवेल के पास फोटो खिंचवा कर उद्घाटन का ड्रामा किया और क्रेडिट लेने की कोशिश की।

Jalandhar News: विधायक रमन अरोड़ा ने जिस ट्यूबवेल को कल उद्घाटन कर चालू करवाया था, उसी ट्यूबवेल के पास फोटो खिंचवा कर पूर्व कौंसलर ने क्रेडिट लेने की कोशिश की
10 जून यानि कल उद्घाटन की खबर

दीनानाथ प्रधान ने बताया कि करीब दो साल से एक ट्यूबवेल कांग्रेस के पूर्व कौंसलर नहीं लगवा पा रहे थे। रमन अरोड़ा के विधायक बनने के बाद कमल विहार और भारत नगर के लोगों ने विधायक रमन अरोड़ा से गुजारिश की। इसके बाद विधायक रमन अरोड़ा ने नगर निगम से संबंधित फाइल निकलवाई और अब जाकर ट्यूबवेल लग गया।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

दीनानाथ प्रधान ने विधायक रमन अरोड़ा से 10 जून को इसका उद्घाटन करवा कर पब्लिक के लिए पीने वाले पानी की किल्लत दूर करवाई। जिससे कमल विहार और भारत नगर के लोगों ने दीनानाथ प्रधान और विधायक रमन अरोड़ा का धन्यवाद भी किय़ा। लेकिन यब सब देखकर कांग्रेस के पूर्व कौंसलर परेशान हो गए।

Jalandhar News: विधायक रमन अरोड़ा ने जिस ट्यूबवेल को कल उद्घाटन कर चालू करवाया था, उसी ट्यूबवेल के पास फोटो खिंचवा कर पूर्व कौंसलर ने क्रेडिट लेने की कोशिश की
10 जून को विधायक रमन अरोड़ा के साथ दीनानाथ प्रधान और मोहल्ले के लोग ट्यूबवेल का उद्घाटन करते हुए

दीनानाथ प्रधान ने बताया कि पिछले कई साल से पानी की किल्लत इस इलाके में थी। जिसे विधायक रमन अरोड़ा ने दूर करते हुए ट्यूबवेल चालू करवाया। अब जब विधायक ने ट्यूबवेल चालू करवा कर लोगों के घर तक पानी पहुंचाया तो, पूर्व कौंसलर को नागवार गुजरा। जिससे आज उन्होंने उसी ट्यूबवेल के पास कुछ लोगों के साथ फोटो खिंचवा कर उद्घाटन का ड्रामा किया।

ये भी पढ़ें: वीडियो कॉल पर गर्लफ्रैंड के कपड़े उतरवाए

दीनानाथ प्रधान ने कहा है कि पब्लिक सब जानती है। पूर्व कौंसलर पांच साल तक एक ट्यूबवेल नहीं लगवा सके। भारत नगर, गुरुनानक पुरा वेस्ट, न्यू भारत नगर के लोगों को पानी की दिक्कत हो रही थी। रमन अरोड़ा के विधायक बनने के बाद पानी की किल्लत दूर करना हमारी प्रथामिकता थी, विधायक अरोड़ा ने इसे गंभीरता से लिया और अब ट्यूबवेल चालू कर लोगों को पानी सप्लाई की गई है।

VIDEO – पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, अब ठगी करने वालों को 10 साल की सजा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *