Ward Bandi in Jalandhar: नगर निगम जालंधर की वार्डबंदी फाइनल, आधा दर्जन वार्डों की स्थिति में बदलाव, सरकार कभी भी कर सकती है नोटिफिकेशन

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 366 शब्द|📅 11 Jun 2023

डेली संवाद, जालंधर/चंडीगढ़। Ward Bandi in Jalandhar: जालंधर शहर की वार्डबंदी फाइनल हो गई है। सांसद सुशील रिंकू और स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह द्वारा पुरानी वार्डबंदी के ड्राफ्ट पर एतराज किया था, इससे सरकार ने वार्डबंडी की नोटिफिकेशन रोक दी थी।

ये भी पढ़ें: वीडियो कॉल पर गर्लफ्रैंड के कपड़े उतरवाए

जब बलकार सिंह स्थानीय मंत्री को इसमें फेरबदल की गुंजाइश ज्यादा बढ़ी। इसलिए अब वार्डबंदी में फेरबदल के बाद नई वार्डबंदी फाइनल है, जिसे सरकार कभी भी जारी कर सकती है। जानकारी के मुताबिक वार्डबंदी का नया ड्राफ्ट स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह के पास पहुंची है। इसे किसी भी समय एप्रूव कर के नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।

सूत्र बता रहे हैं कि आधा दर्जन वार्डों में छेड़छाड़ की गई है। इसमें पूर्व पार्षद राधिका पाठक वाला वार्ड शामिल है। राधिका पाठक का वार्ड एससी रिजर्व कर दिया गया था, तब राधिका पाठक कांग्रेस में थी। सुशील रिंकू द्वारा आप ज्वाइन करने के बाद राधिका पाठक भी आप में आ गई, जिससे रिजर्व सीट पर राधिका पाठक चुनाव नहीं लड़ सकती थी।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

इससे अब इस वार्ड को फिर से जनरल किया गया है। हालांकि जानकारों का मानना है कि इससे कुछ वार्डों की रोटेशन हिली है। सूत्रों के मुताबिक राधिका पाठक के वार्ड को जनरल कर के उनके साथ लगते वार्ड रिज़र्व कर दिया गया है।

पहले एसा थी वार्डों स्थिति

  • जनरल वार्ड – 2, 6, 8, 10, 12, 14, 16, 18, 20, 22, 24, 28, 30, 32, 38, 42, 46, 48, 50, 56, 58, 60, 64, 66, 70, 72, 76 व 82
  • महिला रिजर्व वार्ड- 1, 11, 17, 19, 21, 25, 27, 29, 31, 33, 35, 37, 39, 49, 51, 53, 59, 61, 63, 65, 67, 69, 71, 73, 77, 79, 81, 83 व 85
  • एससी रिजर्व वार्ड – 4, 26, 34, 36, 40, 44, 54, 62, 68, 74, 78, 80 व 84
  • एससी महिला रिजर्व वार्ड – 3, 5, 7, 9, 13, 15, 41, 43, 45, 47, 55, 57 व 75
  • बीसी रिजर्व वार्ड – 23 और 25

VIDEO – पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, अब ठगी करने वालों को 10 साल की सजा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *