Jalandhar News: जालंधर में 70 साल बाद इस मोहल्ले की सड़क बनेगी पक्की, MLA रमन अरोड़ा ने किया उद्घाटन, लोगों ने बरसाए फूल

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 539 शब्द|📅 12 Jun 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर सैंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा ने आज वह कर दिखाया, जिसे पिछले 70 साल से कोई भी विधायक नहीं कर सका था। जालंधर शहर की एक ऐसी सड़क जो 70 साल बाद पक्की बनने जा रही है। ये सड़क है ठाकुर सिंह कालोनी और कमल विहार इलाके में। आज विधायक रमन अरोड़ा ने जब पक्की सड़क बनाने के काम का उद्घाटन किया, तो लोगों ने घरों से निकलकर उन्हें धन्यवाद किया।

Jalandhar News: जालंधर में 70 साल बाद इस मोहल्ले की सड़क बनेगी पक्की, MLA रमन अरोड़ा ने किया उद्घाटन, लोगों ने बरसाए फूल
जालंधर के ठाकुर सिंह कालोनी में पक्की सड़क के उद्घाटन मौके पर MLA रमन अरोड़ा व दीनानाथ प्रधान के साथ स्थानीय लोग

विधायक रमन अरोड़ा ने आज ठाकुर सिंह कालोनी और कमल विहार की कच्ची सड़कों को पक्की करने के काम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि पिछले 70 साल से ये सड़क कच्ची थी, कई विधायक आए औऱ चले गए, लेकिन कमल विहार औऱ ठाकुर सिंह कालोनी की उक्त सड़क को पक्की नहीं करवा सके।

ये भी पढ़ें: जालंधर के प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि वार्ड-16 के AAP नेता दीनानाथ प्रधान ने इस सड़क को बनवाने के लिए दिनरात मेहनत की। दीनानाथ प्रधान की मेहनत रंग लाई औऱ आज ये दोनों सड़कें कई साल बाद बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार और मुखिया भगवंत मान ने जो वायदा किया था, उसे एकएक कर पूरा किया जा रहा है।

Jalandhar News: जालंधर में 70 साल बाद इस मोहल्ले की सड़क बनेगी पक्की, MLA रमन अरोड़ा ने किया उद्घाटन, लोगों ने बरसाए फूल
जालंधर के ठाकुर सिंह कालोनी में पक्की सड़क के उद्घाटन मौके पर वार्ड-16 के दीनानाथ प्रधान के साथ स्थानीय लोग

वार्ड-16 के AAP नेता दीनानाथ प्रधान ने विधायक रमन अरोड़ा का धन्यवाद करते हुए कहा कि पिछले 70 साल से कई विधायक और नेता यहां आए, लेकिन किसी ने ठाकुर सिंह कालोनी और कमल विहार की कच्ची सड़कों को पक्की करवाने में रुचि नहीं दिखाई। एक तरह से यह इलाका लावारिश था। पंजाब में बदलाव हुआ और विधायक रमन अरोड़ा के पास जाकर जब ये बात बताई, तो उन्होंने निगम अधिकारियों से तत्काल टैंडर लगाने का आदेश दिया।

Jalandhar News: जालंधर में 70 साल बाद इस मोहल्ले की सड़क बनेगी पक्की, MLA रमन अरोड़ा ने किया उद्घाटन, लोगों ने बरसाए फूल
जालंधर के ठाकुर सिंह कालोनी में पक्की सड़क के उद्घाटन मौके पर वार्ड-16 के दीनानाथ प्रधान के साथ स्थानीय लोग
ये भी पढ़ें: जालंधर में लाटरी और दड़े सट्टे के काले कारोबार ने फिर पसारा पांव

दीनानाथ प्रधान ने कहा कि विधायक रमन अरोड़ा के आदेश के बाद टैंडर लगे औऱ आज वह दिन आ गया है जब 70 साल बाद इस मोहल्ले में पक्की सड़क बनने का काम शुरू हो गया है। इस दौरान मोहल्ले के लोगों ने विधायक रमन अरोड़ा और दीनानाथ प्रधान का दिल से धन्यवाद किया।

Jalandhar News: जालंधर में 70 साल बाद इस मोहल्ले की सड़क बनेगी पक्की, MLA रमन अरोड़ा ने किया उद्घाटन, लोगों ने बरसाए फूल
जालंधर के ठाकुर सिंह कालोनी में पक्की सड़क के उद्घाटन मौके पर वार्ड-16 के दीनानाथ प्रधान के साथ स्थानीय लोग

इस मौके पर हरीश कुमार, मनीष शर्मा, गुरमीत सिंह, हरजिंदर सिंह, साहिब सिंह, कश्मीरा सिंह, गुरमीत सिंह कलेर, बलबीर सिंह, संजीव राणा, अशोक सभरवाल, देवेंद्र सिंह साबी, लक्खा वालिया, सतपाल ढिल्लों, राम सिंह, नरेश ठाकुर, सुभाष कुमार, कुलवंत सिंह, लकी फुटवियर वाले, सूरज, अजय, रवि शर्मा, सुरिंदर खन्ना, निर्मल सिंह, कुलदीप सिंह मिन्हास, अनुराग, किमी ढंढ, सरबजीत कौर, उर्मिला तिवारी, शालू आदि मौजूद थे।

VIDEO – पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, अब ठगी करने वालों को 10 साल की सजा

Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *